शुक्रवार के दिन कर लें ये व्रत होगी पैसों के बौछार

Edited By Lata,Updated: 25 Jan, 2019 12:49 PM

do this vrat on friday

ये बात तो सब जानते ही हैं कि शुक्रवार का दिन लक्ष्मी और संतोषी माता दोनों को समर्पित है। लेकिन आज हम आपको संतोषी मां के व्रत की महिमा के बारे में बताएंगे।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
ये बात तो सब जानते ही हैं कि शुक्रवार का दिन लक्ष्मी और संतोषी माता दोनों को समर्पित है। लेकिन आज हम आपको संतोषी मां के व्रत की महिमा के बारे में बताएंगे। कहा जाता है कि जो लोग इस दिन संतोषी मां का विधि-विधान से व्रत पूजन करते हैं, उनकी सारी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती है। तो चलिए आज हम आपको इस व्रत से जुड़ी पूजन विधि के बारे में बताते हैं।
PunjabKesari, kundli tv, santoshi mata image
सबसे पहले सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान के बाद पूरे घर की अच्छे से साफ़-सफ़ाई करें।

घर के मंदिर को अच्छे से सजाएं और मां संतोषी की प्रतिमा को लाल कपड़ा बिछाकर उस पर स्थापित करें।

इस दिन पूरे मन से मां का ध्यान करें और 16 शुक्रवार व्रत करने का संकल्प लें। 
PunjabKesari, kundli tv, santoshi mata image
शाम के समय पूजन करने के लिए संपूर्ण पूजन सामग्री तैयार करें।

किसी बड़े पात्र में शुद्ध जल भरें और साथ ही उसी के ऊपर गुड़ व चने (पहले से भीगे हुए) से भरकर दूसरा पात्र रखें।

संतोषी माता का ध्यान लगाएं और पूरे विधि-विधान से पूजा करें।
PunjabKesari, kundli tv, santoshi mata image
इसके बाद संतोषी माता की कथा सुनें और आरती करें व सभी को गुड़-चने का प्रसाद बांटें।

अंत में बड़े पात्र में भरे जल को घर के कोने-कोने में छिड़क दें और शेष जल को तुलसी के पौधे में डाल दें।

शाम की पूजा के बाद एक समय का भोजन कर सकते हैं।  

अंतिम शुक्रवार को व्रत का विसर्जन करें।

विसर्जन के दिन ऊपर लिखी विधि से संतोषी माता की पूजा करके 8 बालकों को खीर-पुरी का भोजन कराएं और दक्षिणा व केले का प्रसाद देकर उन्हें विदा करें। अंत में खुद भोजन ग्रहण करें।
PunjabKesari, kundli tv, santoshi mata image
इस दिन कुछ जरूरी बातों को भी ध्यान में रखने की जरूरत होती है। जिनको करने की मनाही बताई गई है। जैसे कि इस दिन व्रत करने वाले स्त्री या पुरुष खट्टी चीज़ का न ही स्पर्श करना होता है और न ही खाना। अपने और अपने परिवार वालों के भोजन में भी कोई खट्टी चीज़, अचार व खट्टा फल भी नहीं खाना चाहिए।

कहा जाता है कि संतोषी माता का व्रत करने वाले स्त्री-पुरुषों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। परीक्षा में सफलता, न्यायालय में विजय, व्यवसाय में लाभ और घर में सुख-समृद्धि का पुण्यफल प्राप्त होता है। कहते हैं कि अगर अविवाहित लड़के या लड़कियां इस व्रत को करते हैं तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। 
कौन है GOLDEN BABA, क्या आप इनके बारे में जानते हैं ?(video)
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!