कहीं आप भगवान को कष्ट तो नहीं दे रहे

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Apr, 2018 08:47 AM

do you ever hurt your god

एक बार अर्जुन को अहंकार हो गया कि वही भगवान का सबसे बड़ा भक्त है। उनकी इस भावना को श्रीकृष्ण ने समझ लिया। एक दिन वह अर्जुन को अपने साथ घुमाने ले गए। रास्ते में उनकी मुलाकात एक गरीब ब्राह्मण से हुई। उसका व्यवहार थोड़ा विचित्र था। वह सूखी घास खा रहा...

एक बार अर्जुन को अहंकार हो गया कि वही भगवान का सबसे बड़ा भक्त है। उनकी इस भावना को श्रीकृष्ण ने समझ लिया। एक दिन वह अर्जुन को अपने साथ घुमाने ले गए। रास्ते में उनकी मुलाकात एक गरीब ब्राह्मण से हुई। उसका व्यवहार थोड़ा विचित्र था। वह सूखी घास खा रहा था और उसकी कमर से तलवार लटक रही थी। 


अर्जुन ने उससे पूछा, ‘‘आप तो हिंसा के पुजारी हैं। जीव हिंसा के भय से सूखी घास खाकर अपना गुजारा करते हैं लेकिन फिर हिंसा का यह उपकरण तलवार क्यों आपके साथ है?’’ 


ब्राह्मण ने जवाब दिया, ‘‘मैं कुछ लोगों को दंडित करना चाहता हूं।’’


अर्जुन ने पूछा, ‘‘आपके शत्रु कौन हैं?’’ 


ब्राह्मण ने कहा, ‘‘मैं 4 लोगों को खोज रहा हूं ताकि उनसे अपना हिसाब चुकता कर सकूं। सबसे पहले तो मुझे नारद की तलाश है। नारद मेरे प्रभु को आराम नहीं करने देते, भजन-कीर्तन कर उन्हें जगाए रखते हैं। फिर मैं द्रोपदी पर भी क्रोधित हूं। उसने मेरे प्रभु को ठीक उसी समय पुकारा जब वह भोजन करने बैठे थे। पांडवों को दुर्वासा ऋषि के श्राप से बचाने हेतु उन्हें तुरंत जाना पड़ा। उसने मेरे भगवान को जूठा खाना खिलाया।
ब्राह्मण ने कहा कि मेरा तीसरा शत्रु है हृदयहीन प्रह्लाद। उसने मेरे प्रभु को गर्म तेल के कड़ाहे में प्रविष्ट करवाया, हाथी के पैरों तले कुचलवाया और अंत में खम्भे से प्रकट होने के लिए विवश किया और चौथा शत्रु है अर्जुन। उसकी दुष्टता देखिए। उसने मेरे भगवान को अपना सारथी बना डाला। उसे भगवान की असुविधा का तनिक भी ध्यान नहीं रहा। कितना कष्ट हुआ होगा मेरे प्रभु को।’’


यह कहते ही ब्राह्मण की आंखों में आंसू आ गए। 


यह देख अर्जुन का घमंड चूर-चूर हो गया। उसने श्रीकृष्ण से क्षमा मांगते हुए कहा, ‘‘मान गया प्रभु, इस संसार में न जाने आपके कितनी तरह के भक्त हैं। मैं तो कुछ भी नहीं हूं।’’
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!