मध्यप्रदेश के आगर जिले में एक अद्भुत प्रथा के साथ मनाया गया दशहरा!

Edited By Jyoti,Updated: 16 Oct, 2021 04:46 PM

dussehra unique ritual in madhya pradesh in malwa

मध्यप्रदेश, आगर: बीते दिन लगभग पूरे देशभर में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनया गया। ऐसे में बात करे मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के ग्राम पंचायत तनोडिया में मनाए जाने वाले दशहरे की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
*पत्थरों से मारा जाता है रावण, बरसों से चली आ रही है परम्परा।
*मटके के रावण से प्रदूषण के बचाव का मिलता हैं संदेश।

मध्यप्रदेश, आगर: बीते दिन लगभग पूरे देशभर में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनया गया। ऐसे में बात करे मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के ग्राम पंचायत तनोडिया में मनाए जाने वाले दशहरे की तो बता दें दशहरे के दौरान यहां रावण को जलाने के लिए बजाय उसे पत्थरों से मारने की अनोखी परंपरा नगर में प्रचलित है। लोक मत है कि ये परंपरा कई बरसों से यहां चली आ रही है। शारदीय नवरात्रि के दौरान नगर में मिटटी और मटको से बने रावण को पत्थरों से मारा जाता है।

वहीं चैत्र शुक्ल मास में आने वाली नवरात्री में  रावण का दहन किया जाता है। हालांकि यह परम्परा क्यों पड़ी, कैसे प्रचलन में आई,  इसके बारे में कोई प्रामाणिक जानकारी तो नही है। किंतु सम्भवतः रावण दहन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाने का सन्देश देने के उद्देश्य से इस तरह पत्थरों से रावण को मारने की परम्परा चली आ रही है। 

इसी तारतम्य में बीते दिन शुक्रवार को दशहरा पर्व पर शाम को रावले से एक शौभायात्रा निकाली गई। बताया जाता है हर वर्ष इस दिन ये शोभायात्रा यहां निकाली जाती हैै, जिसमें आगे भगवान श्री राम जानकी सहित पालकी में विराजमान हो आगे-आगे चलते हैं। इस शोभायात्रा के दौरान जागीरदार परिवार के प्रमुख सदस्य और नगर के नागरिक पारम्परिक रूप से जुलुस के रूप में नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उज्जैन रोड स्थित रावण टेकरी पहुंचते हैं। वहां पर भगवन की पूजा अर्चना के बाद दरबार राव राजेन्द्रसिंह राठौड़ प्रतीक स्वरूप राड़े (ज्वार का डंडा) से रावण पर प्रहार करते हैं।

इसके बाद नागरिकगण पत्थरों से रावण को मारते हैं और फिर एक दूसरे को विजयदशमी की शुभकामना देकर बधाई देकर दशहरा मानते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन यहां उपस्थित होते हैं। सम्भवतः यह परम्परा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यहां प्रचलन में है। इस दौरान मिट्टी के मटकों से रावण बनाकर मारा जाता है। यहां रहने वाले लोगों का मानना है कि असल में श्री राम ने भी त्रेता युग में रावण का वध किया था यानि उसे मारा था न की उसका दहन किया था।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!