शाम होते ही कर लेंगे ये काम तो शनि देव हो जाएंगे आप पर प्रसन्न

Edited By Jyoti,Updated: 11 Jan, 2020 05:36 PM

effects of shani puja on saturday in hindi

शनिदेव को न्याय के दाता या कर्म फल दाता कहा जाता है। इसका कारण ये है कि शनि देव प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से ही फल प्रदान करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
शनिदेव को न्याय के दाता या कर्म फल दाता कहा जाता है। इसका कारण ये है कि शनि देव प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से ही फल प्रदान करते हैं। जिससे एक बात साफ़ होती है कि किसी भी व्यक्ति को इनसे अधिक डरने की ज़रूरत नहीं न ही सोचने की आवश्यकता है कि अगर ये अपनी चाल बदलेंगे तो आप पर इसका बुरा असर पड़ेगा। क्योंकि अगर आपके कर्म अच्छे हैं तो आपको इनसे किसी भी तरह से डरने की आवश्यकता नहीं है। परंतु फिर भी अगर आपको लगे कि आपकी कुंडली में शनि देव की बिगड़ी चाल से आपको कुप्रभावों को झेलना पड़ रहा है तो बता दें हमारे ज्योतिष शास्त्र मं कुछ खास उपाय बताए गए जिन्हें अपनाकर आप इनकी चाल को ठीक कर सकते हैं। यहां जानें इन उपायों के बारे में..
PunjabKesari, Shani puja, Shani Dev, Shani, शनि, शनि देव, शनि, न्याय देवता शनि, Shani worship, kundli mein Shani, Shani Effects on horoscope, Shani mantra, jyotish Gyan, vastu upay related to shani dev
माता-पिता का सम्मान करें तथा जितनी हो सके सेवा करनी चाहिए। अगर आप अपने माता-पिता से दूर रहते हैं तो मन ही मन हर दिन प्रणाम करें। ऐसा करने से शनिदेव आप पर प्रसन्न रहेंगे।

जिस जातक पर शनि की ढैया या साढ़ेसाती चल रही हो उसे शमी के वृक्ष की जड़ को काले कपड़े में पिरोकर शनिवार की शाम दाहिने हाथ में बांधकर ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम: मंत्र का तीन माला जप करना चाहिए।

शनि देव से संबंधित दोष दूर करने के लिए शिव सहस्त्रनाम या शिव के पंचाक्षरी मंत्र का पाठ करना चाहिए, इससे शनि के प्रकोप से बचाव होता है तथा सभी बाधाएं दूर होती हैं।
PunjabKesari, Shani puja, Shani Dev, Shani, शनि, शनि देव, शनि, न्याय देवता शनि, Shani worship, kundli mein Shani, Shani Effects on horoscope, Shani mantra, jyotish Gyan, vastu upay related to shani dev
इसके अलावा कुंडली में शनि से जुड़े दोषों को दूर करने के लिए प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करना भी लाभदायक माना जाता है। साथ ही साथ हनुमान जी को अपनी क्षमता के अनुसार कुछ मीठा प्रसाद चढ़ाना चाहिए।

शनि देव के कुप्रभावों से मुक्ति के लिए निम्न मंत्रका जाप भी किया जा सकता है।
'सूर्य पुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्ष: शिव प्रिय:।
मंदाचाराह प्रसन्नात्मा पीड़ां दहतु में शनि:।।'

अगर घर में किसी तरह का वास्तुप दोष हो तो घर में शमी का वृक्ष घर लगाएं और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। इससे वास्तुदोष दूर होगा तथा शनिदेव की कृपा भी बनी रहेगी।
PunjabKesari, Shani puja, Shani Dev, Shani, शनि, शनि देव, शनि, न्याय देवता शनि, Shani worship, kundli mein Shani, Shani Effects on horoscope, Shani mantra, jyotish Gyan, vastu upay related to shani dev

प्रत्येक शनिवार को कर्म फल दाता शनि देव को नीले रंग का अपराजिता फूल चढ़ाएं तथा काले रंग की बाती एवं तिल के तेल से दीप जलाएं, इससे शनि महाराज की कृपा प्राप्त होती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!