बृहस्पति ने बदली चाल चौंकाने वाले होंगे चुनाव परिणाम

Edited By Jyoti,Updated: 31 Mar, 2019 05:12 PM

effects of stars on lok sabha election

जन्म राशि चंद्र लगन से बृहस्पति गोचर में 2/5/7/9 और ग्यारहवें घर में गोचर द्वारा आया हुआ बृहस्पति शुभ एवं शेष भाव में उसका फल अशुभ माना गया है। दिनांक 29 मार्च, 2019 को बृहस्पति अपनी स्वयं की धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं तथा

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जन्म राशि चंद्र लगन से बृहस्पति गोचर में 2/5/7/9 और ग्यारहवें घर में गोचर द्वारा आया हुआ बृहस्पति शुभ एवं शेष भाव में उसका फल अशुभ माना गया है। दिनांक 29 मार्च, 2019 को बृहस्पति अपनी स्वयं की धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं तथा 13 माह तक धन में यहां विराजमान रहेंगे।

धनु राशि का बृहस्पति जनता एवं राजनेताओं पर दूरगामी असर डालेगा। भारतीय राजनीति में घमासान होगा। राम मंदिर एवं आरक्षण पर बवाल होगा तथा सुप्रीम कोर्ट जनहित एवं कल्याणकारी निर्णय लेगा। तानाशाह, अहंकारी नेताओं पर गाज गिरेगी तथा हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली के मुख्यमंत्री बदले जाएंगे। चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे।
PunjabKesari, बृहस्पति ग्रह, गुरु ग्रह, Guru,Brihaspati Grah
मेष : जिन जातकों की जन्म राशि मेष है उनका भाग्योदय होगा। पुत्र का जन्म या भाग्य में प्रमोशन होगा। कार्यों में सफलता एवं सुख, धर्म कार्य में रुचि राज्य में मान तथा भाई से सुख प्राप्त होगा।

वृष : मार्ग में कष्ट, व्यर्थ यात्रा, धन हानि, शोक, रोग, चोर और राज्य की ओर से कष्ट होगा।

नौकरी छूटने की नौबत, धन व्यापार में हानि शारीरिक कष्ट बढ़ेगा, पुत्र एवं अपनों से विश्वासघात चुनाव में हार का भय।
PunjabKesari, चुनाव, Elecetion
मिथुन : मांगलिक कार्य के लिए तीर्थ यात्रा होगी। नई पार्टनरशिप के संकेत, पुरानी रिलेशनशिप सुलझेगी, चुनाव में जीत।

कर्क : राज्य कर्मचारियों, नौकरों से विरोध, चचेरे भाई एवं शत्रुओं से कष्ट पेट के रोग में वृद्धि।

सिंह : राज्य कृपा, चुनाव में फतह, संतान सुख, पुत्र, लाभ, गर्मजोशी के साथ प्रेम, रोमांस का आरंभ होगा। एकाकी लोगों को किसी विशेष का साथ मिलेगा, उत्तम खुशी और ईनाम। पद प्राप्ति प्रमोशन।
PunjabKesari, बृहस्पति ग्रह, गुरु ग्रह, Guru,Brihaspati Grah
कन्या : राज्य की ओर से तरह-तरह के भय मामले, मुकद्दमे, शत्रु वृद्धि, मन में अशांति, हार्ट ट्रबल, जमीन-जायदाद परिवार से कष्ट, चुनाव में जमानत जब्त।

तुला : धन मान में हानि, शारीरिक पीड़ा, कुटुम्बियों से झगड़ा, नौकरी व पद में तबादला। कार्यों में विघ्न, मित्रों का अनिष्ट।

वृश्चिक : विवाह एवं पुत्र जन्म का सुख, नए घर में वाहन की प्राप्ति, चुनाव में फतह सी.एम. या केंद्रीय मंत्री बनने के प्रबल योग, शत्रु नतमस्तक परंतु गुप्त शत्रु (एन.एच.के.ए.एल.आर.) से जीवन को एवं पद को खतरा।

धनु : मान हानि, आर्थिक स्थिति डांवाडोल, परदेश गमन एवं शत्रुओं में वृद्धि, रोजगार, व्यवसाय में विघ्न, बाधाएं।

मकर : विश्वास पात्र व्यक्ति से भी कलंक लगेगा, गोपनीय रोमांस का भंडाफोड़, पुत्र से अलगाव एवं स्थान परिवर्तन होगा, चुनाव में धोखा, इच्छा पूरी नहीं होगी।

कुंभ : धन एवं प्रतिष्ठा में यकायक वृद्धि, शत्रु परास्त होंगे, चुनाव में मनचाही सफलता मिलेगी। विवाह अथवा पुत्र जन्म का अवसर प्राप्त होगा, पुत्र के राज्याभिषेक के प्रबल योग, वैभव विलास, उच्चाधिकारियों का सुख।
PunjabKesari, धन, Money

मीन : पोता-पुत्र में युद्ध, पद हानि, धन हानि, संतान को कष्टदायक, अपयश एवं अशुभ फल की प्राप्ति, चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ेगा।
गुरु का राशि परिवर्तन, राशिनुसार जानें अपनी किस्मत का हाल (VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!