Kundli Tv- जानें, विष्णु पुराण से जुड़ी ये बातें

Edited By Jyoti,Updated: 24 Oct, 2018 03:46 PM

every lord vishnu s devotee should know these things

अक्सर हमने लोगों को कहते सुना है कि हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि असल में यह संख्या 33 करोड़ नहीं 33 कोटि है, करोड़ नहीं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
अक्सर हमने लोगों को कहते सुना है कि हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि असल में यह संख्या 33 करोड़ नहीं 33 कोटि है, करोड़ नहीं। जैसे एक ही शब्द को अलग-अलग स्थान पर प्रयोग करने पर उसका मतलब अलग हो जाता है, उसी प्रकार देवभाषा संस्कृत में कोटि शब्द के दो अर्थ बताए गए हैं।
PunjabKesari
इसके अनुसार कोटि का मतलब प्रकार होता है, तो वहीं इसका एक अर्थ करोड़ भी होता है लेकिन आपको बता दें कि यहां कोटि का अर्थ प्रकार है, करोड़ नहीं। इस बात के समर्थन में वे यह भी कहते हैं कि ग्रंथों को खंगालने के बाद कुल 33 प्रकार के देवी-देवताओं का वर्णन मिलता है। उनमें से एक हैं भगवान विष्णु जिनके बारे में हिंदू धर्म के सभी लोग जानते ही हैं, लेकिन आज हम आपको इनसे जुड़ी कुछ एेसी बातें बताने जा रहे हैं, जो किसी को नहीं पता होगी। 
PunjabKesari
विष्णु पुराण के अनुसार लवण समुद्र के बीच विष्णु लोक अपने ही प्रकाश से प्रकाशित है। इसी प्रकाश में भगवान श्री विष्णु वर्षा ऋतु के चार मासों में लक्ष्मी द्वारा सेवित होकर शेषशय्या पर शयन करते हैं।

पद्म पुराण के उत्तरखंड के 228वें अध्याय में भगवान विष्णु के निवास का वर्णन है।

पुराणों के अनुसार वैकुण्ठ धाम के अंतर्गत अयोध्यापुरी में एक दिव्य मंडप है। मंडप के मध्य भाग में रमणीय सिंहासन है। जिसको देवतागण हर समय घेरे रहते हैं।
PunjabKesari
एेसा माना जाता है कि धर्म, ज्ञान, ऐश्वर्य, वैराग्य सभी वहां उपस्थित रहते हैं। मंडप के मध्यभाग में अग्नि, सूर्य और चंद्रमा विराजमान होते हैं।

कूर्म, नागराज और सम्पूर्ण वेद वहां पीठ रूप धारण करके उपस्थित किए रहते हैं।

सिंहासन के बीच में अष्टदल कमल है; जिस पर देवताओं के स्वामी परम पुरुष भगवान श्री विष्णु लक्ष्मी के साथ विराजमान रहते हैं।

भक्त वत्सल भगवान श्री विष्णु की प्रसन्नता के लिए जप का प्रमुख मंत्र- ॐ नमः नारायणाय और ॐ नमः भगवते वासुदेवाय है।
PunjabKesari
जय जगदीश हरे...भगवान श्री विष्णु जी की पूजा के समय की जाने वाली आरती है।

भृगु द्वारा त्रिदेवपरीक्षा से देवताओं ने माना कि विष्णु ही सर्वश्रेष्ठ हैं।
क्या है मां नवदुर्गा के तीसरे अवतार की कहानी ? (VIDEO)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!