हर औरत को पता होनी चाहिए ये 4 बातें

Edited By Lata,Updated: 25 Jan, 2019 06:11 PM

every woman should know these 4 things

महाभारत एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें से हमें गीता का ज्ञान का प्राप्त हुआ। आज हम बात करेंगे महाभारत के सबसे खूबसूरत पात्र द्रौपदी के बारे में, जिसके पांच पति होने के बावजूद भी उसने अपना पतिव्रता धर्म को बहुत अच्छे से निभाया था।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
महाभारत एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें से हमें गीता का ज्ञान का प्राप्त हुआ। आज हम बात करेंगे महाभारत के सबसे खूबसूरत पात्र द्रौपदी के बारे में, जिसके पांच पति होने के बावजूद भी उसने अपना पतिव्रता धर्म को बहुत अच्छे से निभाया था। द्रौपदी का चरित्र बहुत ही श्रेष्ठ और उत्तम गुणों वाला था। उसने संसार की नारियों को लेकर कुछ बातें कही हैं जिसमें बताया गया है कि स्त्रियों का स्वभाव कैसा होना चाहिए। तो चलिए आज हम आपके सामने रूबरू करते हैं उन बातों को-
PunjabKesari, kundli tv, drupati image
स्त्रियों को कभी भी अपनी सोच छोटी नहीं रखनी चाहिए वरना घर में बरकत नहीं रहती है। उसे हमेशा दोनों परिवार के सदस्यों के प्रति समान व्यवहार करना चाहिए। अगर कोई गलत भी हो तो भी उसे अपने व्यवहार में बदलाव नहीं लाना चाहिए बल्कि उसे प्यार से समझाना चाहिए।

समझदार स्त्री को हमेशा बुरी स्त्रियों से दूरी बना कर रखनी चाहिए। एक चरित्रवान स्त्री को न सिर्फ बुरे पुरुषों से बल्कि बुरी स्त्रियों से भी दूर रहना चाहिए। 
PunjabKesari, kundli tv
द्रौपदी के अनुसार एक स्त्री का पति ही उसका सब कुछ होना चाहिए। वे हमेशा अपने पति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। क्योंकि शादी के बाद एक औरत का पति ही उसका सब कुछ होता है। स्त्रियों को अपने पतियों का आदर-सम्मान करना चाहिए।
PunjabKesari, kundli tv
स्त्री को कभी भी अपने घर में हो रहे ऊंच-नीच या किसी अन्य तरह के लड़ाई-झगड़ों के बारे में  किसी बाहरी व्यक्ति से कभी नहीं सांझा करना चाहिए। इससे घर का भेद दूसरे को पता चलेगा और दुश्मन इसका फायदा उठा सकते हैं। 
आप भी पूजा में काले कपड़े पहनकर जाते हैं तो...(video)
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!