सावन 2019: महिलाओं पर भारी पड़ सकती हैं ये गलतियां

Edited By Jyoti,Updated: 24 Jul, 2019 01:59 PM

every women have to keep these things in mind while doing makeup in sawan

मान्यताओं के अनुसार सावन का पावन महीना शिव भक्तों के साथ-साथ सभी महिलाओं के लिए खास माना जाता है। कहा जाता है ये महीना महिलाओं के हार-श्रृगांर का माना जाता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
मान्यताओं के अनुसार सावन का पावन महीना शिव भक्तों के साथ-साथ सभी महिलाओं के लिए खास माना जाता है। कहा जाता है ये महीना महिलाओं के हार-श्रृगांर का माना जाता है। महिलाएं ही नहीं बल्कि कुंवारी कन्याओं को भी सज संवर के रहने की सलाह दी जाती है। जिसके चलते सावन का पूरा महीना हर महिला 16 श्रृगांर करके रहती हैं, जिसमें हरी-लाल चूड़ियां विशेष होती हैं। परंतु कई बार जाने-अनजाने में महिलाएं इस दौरान कुछ गलतियां कर जाती हैं। जिसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं सावन में महिलाओं को श्रृगांर के दौरान किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

यूं तो सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं हर तरह की उपाय करती हैं। मगर इससे पहले घर की महिलाएं श्रृंगार करती हैं। बता दें शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि हर महिला को प्रातःकाल उठकर स्नान आदि के बाद अच्छे से श्रृंगार करने के बाद ही कोई काम करना चाहिए। ऐसा माना जाता इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है। कहा जाता है महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, अगर इन बातों का ध्यान न रखा जाए तो भगवान शिव नाराज़ हो जा सकते हैं।
PunjabKesari, Sawan, Sawan 2019, Savan 2019, Savan, सावन, सावन 2019, शिव जी, भोलेनाथ, Lord Shiva
श्रृंगार करते वक्त महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान-
महिलाएं न लगाएं काली बिंदी
कुछ महिलाएं सावन महीने में श्रृंगार करते वक्त लाल या हरी रंग की बिंदी लगाती हैं, जो बहुत अच्छा माना जाता है। मगर अगर कोई महिला इस दौरान काली बिंदी लगाती हैं तो इसे बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता।

न पहनें काली साड़ी
आप में ऐसे बहुत से लोग होंगे जिन्हें काला रंग बेहद पसंद होगा मगर कहा जाता है सावन महीने में किसी को भी इस रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। खासतौर पर सुहागिन महिलाओं को तो भूलकर भी इस दौरान काली साड़ी नहीं पहननी चाहिए। तो जितना सके सावन में इस रंग के कपड़े पहनने से परहेज़ करें। इसके विपरीत संभव हो तो इस दौरान लाल या हरे रंग के कपड़े पहनें, महिलाओं के लिए इस रंग की साड़ी धारण करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष मान्यता है कि अगर सावन में कोई काले रंग का कपड़े धारण करता है तो भगवान शिव उससे नाराज़ हो जाते हैं। जिससे उन्हें अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
PunjabKesari, काली साड़ी, Black Sari
मांग में भरें इस रंग का सिंदूर
हर महिला को चाहिए कि सावन महीने में अपनी मांग में चटक लाल रंग का ही सिंदूर भरें। मान्यता है है कि चटक लाल रंग का सिंदूर भरने से पति की आयु लंबी होती है और साथ ही साथ भोलेनाथ भी प्रसन्न रहते हैं।

हाथों में ज़रूर लगवाएं मेहंदी
बताया जाता है सावन के पावन महीने में मेहंदी का खासा महत्व है। कहा जाता है कि इस माह में नवविवाहिता लड़कियों के हाथों में मेहंदी लगाने से पति अधिक प्रेम करता है।
PunjabKesari, Mehndi, Sawan Mehndi, सावन मेहंदी

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!