1 क्लिक में जानें भारत के तीन प्रसिद्ध मंदिरों से जुड़ीं खास बातें

Edited By Jyoti,Updated: 19 Oct, 2021 01:18 PM

famous temples of india

भारत देश के हर कोने में कोई न कोई मंदिर स्थापित हैं, जिनके साथ किसी न किसी प्रकार का राज, रहस्य जुड़ा हुआ है। तो वहीं कुछ मंदिर तो अपने होंद को लेकर न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
भारत देश के हर कोने में कोई न कोई मंदिर स्थापित हैं, जिनके साथ किसी न किसी प्रकार का राज, रहस्य जुड़ा हुआ है। तो वहीं कुछ मंदिर तो अपने होंद को लेकर न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हासिल किए हुए हैं। आज हम आपको ऐसे ही तीन मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत के लोगों के आस्था का केंद्र है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये प्रसिद्ध व प्राचीन मंदिर-
 
बद्रीनाथ मंदिर
बद्रीनाथ उत्तराखंड के चमोली जनपद में अलकनंदा नदी के तट पर स्थित मंदिर है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समॢपत है और यह स्थान हिन्दू धर्म के सर्वाधिक पवित्र चार धामों में से एक है। मंदिर वर्ष के 6 महीनों (अप्रैल के अंत से लेकर नवम्बर की शुरूआत तक) ही सीमित अवधि के लिए खुला रहता है। मंदिर में भगवान विष्णु के एक रूप ‘बद्री नारायण’ की पूजा होती है। मंदिर का निर्माण गढ़वाल के राजाओं ने किया था। इसके गर्भगृह में धन के देवता कुबेर, देवर्षि नारद, उद्धव, नर और नारायण की मूर्तियां भी हैं। बद्रीनाथ में सभी मूर्तियां शालीग्राम से बनी हैं।

चामुंडेश्वरी मंदिर
चामुंडेश्वरी मंदिर कर्नाटक राज्य की चामुंडी नामक पहाड़ियों पर स्थित हिन्दुओं का प्रमुख धार्मिक स्थान है। यह मंदिर चामुंडेश्वरी को समर्पित है। मंदिर दुर्गा जी द्वारा राक्षस महिषासुर के वध का प्रतीक माना जाता है। इस मंदिर का निर्माण 12वीं शताब्दी में किया गया था। चामुंडेश्वरी मंदिर को एक शक्तिपीठ भी माना जाता है क्योंकि यहां पर देवी सती के बाल गिरे थे।

घृष्णेश्वर मंदिर
महाराष्ट्र का प्रसिद्ध घृष्णेश्वर या घुण्मेश्वर महादेव का मंदिर औरंगाबाद शहर के समीप दौलताबाद से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घृष्णेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिॄलगों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी में छत्रपति शिवाजी के दादा मालोजी राजे भोंसले ने करवाया था। शहर के शोर-शराबे से दूर स्थित यह मंदिर शांति एवं सादगी से परिपूर्ण माना जाता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!