इस बार फरवरी में मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का महापर्व

Edited By Jyoti,Updated: 31 Jan, 2020 01:19 PM

fast and festival of february 2020 in hindi

साल 2020 का पहला महीना जनवरी खत्म होने को है जिसके बाद साल का दूसरा महीना फरवरी शुरू हो जाएगा। हिंदू धर्म की मानें तो हर माह का धार्मिक रूप से अपना अलग महत्व है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
साल 2020 का पहला महीना जनवरी खत्म होने को है जिसके बाद साल का दूसरा महीना फरवरी शुरू हो जाएगा। हिंदू धर्म की मानें तो हर माह का धार्मिक रूप से अपना अलग महत्व है। इसका कारण है प्रत्येक मास में आने वाले हिंदू धर्म के व्रत, पर्व तथा त्यौहार। फरवरी महीना. जो अपने साथ वसंत के आगमन का संदेश लेकर आता है, में हिंदू धर्म के अनेक बड़े-बड़े मुख्य व्रत और त्यौहार मनाएं जाते हैं। तो हर साल की तरह इस साल भी फरवरी में प्रमुख त्यौहार मनाए जाएंगे। जिसमें से सबसे प्रमुख रूप से पुण्य सलिला मां नर्मदा नदी की जंयती, गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि, माघ पूर्णिमा, भगवान शिव की आराधना का विशेष पर्व महाशिवरात्रि महापर्व, फाल्गुन अमास्या, तथा अनेक महापुरुषों की जन्म जयंती भी मनाई जाएंगी। तो आइए जानते हैं फरवरी माह 2020 के अन्य सभी त्यौहारों आदि के बारे में- 
PunjabKesari, Maha Shivratri, महाशिवरात्रि, महाशिवरात्रि2020, Maha Shivratri 2020
फरवरी 2020 मुख्य व्रत, पर्व त्यौहार एवं जयंती
- 1 फरवरी दिन शनिवार को पतित पावनी माँ नर्मदा नदी की जयंती मनाई जाएंगी एवं इसी दीन रथ सप्तमी भी मनाई जाएंगी।
- 2 फरवरी दिन रविवार को माघ मास की गुप्त नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी तिथि मनाई जाएंगी जिसमें माँ महागौरी पूजा के साथ सन्धि पूजा भी होगी।
- 3 फरवरी दिन सोमवार को माघ मास की गुप्त नवरात्रि का समापन नवमी तिथि की पूर्णाहूति के साथ होगा
- 5 फरवरी दिन बुधवार को माघ जया एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
- 6 फरवरी दिन गुरुवार को गुरुवारी प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) रखा जाएगा।
- 9 फरवरी दिन रविवार को माघ माह की पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा, साथ इस दिन संत रविदास की जयंती भी मनाई जाएगी।
- 12 फरवरी दिन बुधवार को मासिक गणेश संकष्टी चतुर्थी है।
- 13 फरवरी दिन गुरुवार को कुम्भ संक्रांति है एवं सरोजनी नायडू जयंती भी मनाई जाएगी।
- 16 फरवरी दिन रविवार को सीताष्टमी मनाई जाएंगी।
PunjabKesari, सीता अष्टमी. Seeta Ashtami, Sita Ashtami
- 17 फरवरी दिन सोमवार को गुरु रामदास नवमी मनाई जाएंगी।
- 18 फरवरी दिन मंगलवार को स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती मनाई जाएंगी।
- 19 फरवरी दिन बुधवार को विजया एकादशी का व्रत रखा जाएगा एवं गुरु गोलवलकर जी की जयंती मनाई जाएंगी।
- 20 फरवरी दिन गुरुवार गुरुवारी प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) है
- 21 फरवरी दिन शुक्रवार को महाशिवरात्रि महापर्व मनाया जाएगा। इस दिन बैधनाथ जयंती भी है।
- 23 फरवरी दिन रविवार को फाल्गुन अमावस्या है, इस दिन संत गाडगे जी की जयंती भी है
- 24 फरवरी दिन सोमवार को रामभक्त शबरी माता की जयंती है।
- 25 फरवरी दिन मंगलवार को श्रीरामकृष्ण परमहंस जी की जयंती मनाई जाएंगी
- 27 फरवरी दिन गुरुवार को मासिक विनायक चतुर्थी व्रत है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!