दैवीय शक्तियों को आकर्षित करते हैं ये भोजन, इच्छा के अनुसार होंगे सारे काम

Edited By ,Updated: 18 Nov, 2016 03:25 PM

favourite food

कहते हैं किसी भी इंसान के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है। उसे उसके मन पंसद भोज्य पदार्थ खिलाने से वो शीघ्र प्रसन्न हो जाता है। देवी-देवताओं की कृपा बनी रहे इसके लिए

कहते हैं किसी भी इंसान के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है। उसे उसके मन पंसद भोज्य पदार्थ खिलाने से वो शीघ्र प्रसन्न हो जाता है। देवी-देवताओं की कृपा बनी रहे इसके लिए हर मनुष्य भरपूर प्रयास करता है लेकिन हर बार उन्हें मनचाहा फल प्राप्त नहीं होता। तो क्यों न दैवीय शक्तियों को भी उनके मनपंसद भोजन से प्रसन्न किया जाए। वैसे तो उन्हें यह भोग प्रतिदिन अर्पित किया जाए तो वह शीघ्र प्रसन्न होते हैं, लेकिन हर रोज ऐसा करना संभव न हो तो उन्हें उनके प्रिय दिन-वार पर भोग अवश्य चढ़ाएं। 


* सनातन संस्कृति में कोई भी शुभ काम करना हो तो उसका आरंभ श्री गणेश को नमस्कार करने के उपरांत किया जाता है। उन्हें मोदक बहुत प्रिय हैं। विविध कामनाओं की पूर्ति के लिए बप्पा को मोदक का भोग खिलाएं।

 

* महालक्ष्मी को चावल से बने भोज्य पदार्थ बहुत प्रिय हैं विशेषकर खीर तो उन्हें बहुत भाती है। धन-धान्य और समृद्धि के लिए महालक्ष्मी को ये भोग लगाएं।


* घर और दुकान में लाख यत्न करने पर भी किसी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है तो विष्णु भगवान को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। साथ में उन्हें पीली दाल, गुड़ अथवा लड्डूओं का भोग लगाएं। बृहस्पतिवार को अवश्य करें ये उपाय। 


* विद्या की देवी सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए खिचड़ी का भोग लगाएं। 

 

* धन के देवता कुबेर को पीले रंग के लड्डू बहुत भाते हैं। इसके अतिरिक्त पीले रंग की खीर और कस्टर्ड भोग स्वरूप अर्पित किया जा सकता है।

 

* हनुमान जी बल, बुद्धि और विद्या के देवता हैं। उनकी कृपा दृष्टि चाहते हैं तो उन्हें केसरी रंग के मिष्ठान और गुड़-चने का भोग लगाएं। 


* धरती के संचालक ने देवी दुर्गा को जगत माता का दर्जा दिया है। वो अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। उन्हें खुश करने के लिए खिचड़ी और खीर का भोग लगाएं।

 

* न्याय के देवता शनि को काले तिल, दाल और सरसों के तेल का भोग अर्पित करें।

 

* देवों के देव महादेव को दूध और दूध से बने पदार्थ बहुत अच्छे लगते हैं। 

 

* तन, मन और धन के लिए महाकाली को मिष्ठान, चावलों की खीर और शाक का भोग लगाएं।


* बाल गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाएं।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!