February 2023 Monthly rashifal: शनि के प्रभाव से मुक्त हुई मिथुन राशि

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Jan, 2023 11:52 PM

वर्ष 2023 जनवरी का महीना मिथुन राशि के जातको के लिए अच्छा रहा है क्योंकि इस राशि पर पिछले ढाई साल से शनि की ढैया का प्रभाव चल रहा था। शनि इनके अष्टम भाव में गोचर कर रहे थे लेकिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

February 2023 Monthly rashifal: वर्ष 2023 जनवरी का महीना मिथुन राशि के जातको के लिए अच्छा रहा है क्योंकि इस राशि पर पिछले ढाई साल से शनि की ढैया का प्रभाव चल रहा था। शनि इनके अष्टम भाव में गोचर कर रहे थे लेकिन 17 जनवरी को शनि की पोजिशन चेंज हो गई है और वो इनके भाग्य स्थान में आ गए हैं। हालांकि इनका भाग्य स्थान में आना अच्छा नहीं होता लेकिन अष्टम की ढैया से मुक्ति मिलना एक बहुत बड़ी राहत है। जब शनि अष्टम में बैठते हैं तो दशम को देखते हैं। दशम होता है कारोबार, नौकरी और प्रौफैशन का भाव। आपके जो भी काम समय से पूरे नहीं हो रहे थे, वह अब पूरे होने शुरु हो जाएंगे। शनि की सातवीं दृष्टि जा रही थी आपके धन स्थान पर यह आपकी फैमिली का भी भाव है, कुटुंब का भाव भी बोलते हैं इसको। आए दिन कोई न कोई जो समस्या चल रही थी, वह सब अब फरवरी में नहीं होगी। इससे आपको बहुत बड़ी राहत मिलेगी। कंसीव करने की कोशिश में रुकावटें आ रही थी, फरवरी में प्रेगनेंसी के चांस हैं। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

1 फरवरी को ग्रहों की स्थिती की केलकुलेशन करते हैं तो केतु पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, बुध सप्तम में, सूर्य अष्टम में शुक्र शनि नौवें में गुरु दसवें में राहु 11वें मंगल और चन्द्र 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं। पूरा महीना नवग्रहों की स्थिती चेंज होती रहेगी। चन्द्रमा हर सवा दो दिन के बाद राशि बदलते हैं। बुध 7 फरवरी को राशि बदलकर अष्टम भाव में आ जाएंगे। बुध लग्न के मालिक हैं और सोम्य ग्रह हैं। जैसे ही वो अष्टम में आंएगे, वो धन में वृद्धि करेंगे। बुध का अष्टम वैसे भी अच्छा होता है। यह छठे और आठवें भाव में अच्छे फल देते हैं गोचर में। जैसे ही वो अष्टम में आएंगे, वो स्थिती ठीक हो जाएगी। सूर्य आपकी कुंडली में अष्टम में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर अच्छा नहीं होता क्योंकि यह सीधा धन भाव को देखते हैं। लाभ-हानि का यह भाव होता है। 15 दिन तक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी, फिर सब ठीक हो जाएग। सूर्य आगे को मूव कर जाएंगे। हालांकि सूर्य नौंवे भाव में भी अच्छे फल नहीं करते। लग्न कुंडली में अच्छे फल करते हैं लेकिन गोचर में अच्छे फल नहीं करते। इस स्थिती के लिए मेंटली थोड़ा प्रिपेयर रहें। 

इसके बाद शुक्र आगे को मूव करेंगे। ऐसा बहुत समय के बाद हो रहा है की शुक्र अपनी उच्च राशि में चल रहे हैं। जब वेलेंटाइन का महीना है। शुक्र का ऊच्च स्थिति में केंद्र 10 वें भाव में आना अच्छा है। यह स्थिती काफी फायदेमंद रहने वली है। कारण यह है की जो पंचम भाव है उसके मालिक शुक्र बनते हैं। पंचम भाव प्रेम संबंधों का भाव होता है, रिलेशनशिप का भाव होता है। इस दौरान अपनी प्रेम की भावनाएं सामने वाले के सामने रखनी चहिए। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। 15 फरवरी के आसपास यह आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे। कालपुरुष की कुंडली में यह शुक्र का भाव होता है। शुक्र ही रोमांस के कारक ग्रह हैं। वे उच्च हो जाएंगे और चन्द्रमा के साथ केंद्र में आ जाएंगे। 

छात्रों को थोड़ी समस्या हो सकती है क्योंकि यह पंचम भाव में हैं, चन्द्रमा को देख रहे हैं। चन्द्रमा मन को देख रहे हैं, जब वह पाप भाव में आता है तो मन को देखते हैं, फोकस डिस्टर्ब होगा। मेडिटेशन का सहारा लें। सुबह उठकर 10 मिनट के लिए अपनी बरिथ पर फोकस करें। ऐसा करने से मेंटल लेवल अप होगा और खुद को साइकोलॉजिकली स्ट्रांग फील करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आने वाली परिक्षाओं में सही से तैयारी कर पाएंगे। बुध और गुरु मिथुन राशि के छात्रों के फेवर में हैं। जितनी मेहनत करेंगे उचित परिणाम प्राप्त होंगे।

सेहत की बात करें तो मंगल आपकी कुंडली में 12 वें भाव में गोचर कर रहे हैं। खाने-पीने का ध्यान रखें, किसी की गारंटी न लें, किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी में फंसने से बचें। 15 फरवरी तक गाड़ी धीरे चलाएं। लोअर स्टमक से संबंधित समस्या हो सकती है।  

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!