July के पहले हफ्ते में आने वाले हैं ये बड़े Events

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Jul, 2019 01:35 PM

festivals of july

आज सोमवार से जुलाई का महीना आरंभ हो गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्तमान समय में आषाढ़ मास चल रहा है। 1 जुलाई यानि आज के दिन मासिक शिवरात्रि व्रत पड़ रहा है। प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज सोमवार से जुलाई का महीना आरंभ हो गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्तमान समय में आषाढ़ मास चल रहा है। 1 जुलाई यानि आज के दिन मासिक शिवरात्रि व्रत पड़ रहा है। प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शिवरात्रि व्रत आता है, जिसे मासिक शिवरात्रि कहा जाता है।  

2 जुलाई को आषाढ़ मास की अमावस्या है, इस दिन सूर्य ग्रहण लगेगा लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण का सूतक भी नहीं लगेगा।

PunjabKesari Festivals of july

3 जुलाई बुधवार से आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि आरंभ हो रही हैं। जो 10 जुलाई तक चलेगी। नवरात्रि के पहले दिन शैल पुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कूष्माण्डा, पांचवें दिन स्कंदमाता, छठे दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। इसके अलावा दस महाविद्याओं की भी विशेष पूजा होती है। दस महाविद्या हैं काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला। साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। दो नवरात्रि सामान्य होती हैं और दो गुप्त। गुप्त नवरात्रि में गुप्त रूप से देवी की साधना किए जाने का विधान है। बड़े पैमाने पर तांत्रिक साधनाएं भी होती हैं।

PunjabKesari Festivals of july

4 जुलाई को जग के नाथ जगन्नाथ अपने भाई बलदेव और बहन सुभद्रा के साथ भक्तों को दर्शन देने के लिए रथ पर सवार होकर आएंगे। 20वीं शताब्दी में महान संत एवं इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद ने प्रयास शुरू किए। इसी शृंखला में उन्होंने 9 जुलाई 1967 को अमेरिका में सान फ्रांसिस्को की धरती पर जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन कर प्रथम बार भगवान श्री कृष्ण का नाम विदेशी धरती पर फैलाना शुरू किया।

6 जुलाई शनिवार को सिद्धि विनायक श्री गणेश चतुर्थी व्रत आएगा। इस दिन व्रत-उपवास और बप्पा की विशेष पूजा से वो अत्यधिक प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

PunjabKesari Festivals of july

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!