Edited By Jyoti,Updated: 26 Jun, 2018 03:33 PM
सामुद्रिक शास्त्र में किसी भी स्त्री या पुरुष के शरीर की बनावट, रुप रेखा, भाग्य, गुण और जीवन से संबंधित बहुत सी बातों का वर्णन मिलता है।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
सामुद्रिक शास्त्र में किसी भी स्त्री या पुरुष के शरीर की बनावट, रुप रेखा, भाग्य, गुण और जीवन से संबंधित बहुत सी बातों का वर्णन मिलता है। इस शास्त्र के मुताबिक जब कोई शादी के लिए लड़का या लड़की देखने जाए तो वह सिर्फ चेहरा ही नहीं बल्कि हाथों तथा पैरों की उंगलियों पर भी गौर से देखना चाहिए। लड़कियों के हाथ व पैर उनका व्यक्तिव दर्शाते हैँ। उनकी उंगलियों की बनावट से पता चलता है उनका जीवन कैसा होगा। तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे-
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक लंबी और गोल उंगलियों वाली लड़कियां भाग्यवान होती हैं, अपने ससुराल में ये सौभाग्य लेकर आती हैं।
चिकनी और सीधी उंगलियों वाली लड़कियों का शादीशुदा जीवन खुशनुमा होता है। एेसी स्त्रियां अपने पतियों को वश में करके रखती हैं।
छोटी उंगलियों वाली स्त्रियां अधिक खर्चीली होती हैं, इनको जीवन में अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
सामुद्रिक शास्त्र में लड़कियों का महत्वपूर्ण अंग पैरों को माना गया है। जिनके पैरों के तलवे लाल और कोमल होते हैं वह माता लक्ष्मी जैसी सौभाग्यशाली होती हैं।
अधिक लंबी उंगलियों वाली लड़कियों पर सोच-समझ कर ही विश्वास करना चाहिए।
कोमल और आपस में सटी हुई उंगलियों वाली लड़कियां गुणों की धनी होती हैं, जहां भी यह स्त्रियां जाती हैं वहां खुशनुमा माहौल पैदा करती हैं।
क्या आपके पति भी हैं दुष्ट, जानें लक्षण I(देखें Video)