भविष्यफल: नव संवत्सर का पहला रविवार, लाएगा खुशियों की बहार

Edited By Aacharya Kamal Nandlal,Updated: 18 Mar, 2018 08:19 AM

आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 18.03.17 चंद्र मीन राशि व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक। आज का महामंत्र: ॥ ह्रीं सूर्याय इनाय नमः ॥  इस सूर्य मंत्र से भाग्योदय होता है।   आज का विशेष उपाय:...

आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 18.03.17 चंद्र मीन राशि व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।


आज का महामंत्र: ॥ ह्रीं सूर्याय इनाय नमः ॥  इस सूर्य मंत्र से भाग्योदय होता है।
    

आज का विशेष उपाय: भाग्योदय हेतु सूर्य को दूध-शहद से अर्घ्य दें।

    
मेष: सामाजिक क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। अविवाहितों हेतु विवाह के संयोग बनेंगे। घूमने की योजना बनेगी।


वृष: कार्य सफलता से प्रसन्नता होगी। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि मिलेगी। लक्ष्मी देवी की कृपा दृष्टि रहेगी। कुटुंब में सुखद वातावरण रहेगा।


मिथुन: इच्छापूर्ति के अवसर मिलेंगे। बड़े-बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा। बिजनैस में स्थिति सुधरेगी। निर्धारित कार्य करने हेतु प्रयासरत रहेंगे।


कर्क: स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें। संडे होने के बावजूद थकान रहेगी। बिजनैस में कार्यभार वश मानसिक तनाव रहेगा।


सिंह: विपरीत लिंगियों से भेंट होगी। दोस्तों संग मौज-मस्ती करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदारी करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।


कन्या: हर कार्य में यश मिलेगा। परिवारजनों संग हर्षोल्लास में समय बितेगा। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।


तुला: लिटरेचर में रुझान बढ़ेगा। प्रेमी संग हुई भेंट शुभ फलदायी होगी। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। स्टूडैंट्स हेतु समय अच्छा है। 


वृश्चिक: मनोदशा बिगड़ेगी। परेशानियों वश दुखी रहेंगे। स्वजनों से अनबन होगी। लोगों के समक्ष अपमान होने के योग हैं। मानहानि के योग हैं। 


धनु: एक्टिव रहने से पैसे की परेशानी सुलझेगी। खास व्यक्ति से परिचय बिजनैस में फायदा पहुंचाएगा। खास पेपर गुम होने से दुख होगा।


मकर: लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। धर्मस्थल पर जाने का आयोजन होगा। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। पूंजी निवेश हेतु अच्छा दिन है।


कुंभ: निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। रिश्तेदार के घर पार्टी में जाएंगे। स्वजनों से मुलाकात सुखद रहेगी। दांपत्य सुख बढ़ेगा।


मीन: व्यावसायिक कार्यों में असफलता मिलेगी। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। सोशल वर्क में व्यस्तता बढ़ेगी। सेहत संबंधी चिंता रहेगी।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!