Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Jun, 2022 08:45 AM
गंगा दशहरा स्नान पर्व पर देश के विभिन्न राज्यों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर व दान-पुण्य कर
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हरिद्वार (अमरीश): गंगा दशहरा स्नान पर्व पर देश के विभिन्न राज्यों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर व दान-पुण्य कर परिवार के लिए मंगलकामना की। गंगा दशहरा स्नान के लिए एक दिन पूर्व ही लाखों श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंच गए थे। ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हुआ स्नान का सिलसिला दिन भर चलता रहा। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा स्नान किया।
उधर, देवप्रयाग संगम तीर्थ पर भी देश भर के श्रद्धालु दिन भर स्नान के लिए पहुंचते रहे। गंगोत्री नहीं जा पाने वाले यात्रियों ने देवप्रयाग में ही भागीरथी के दर्शन पूजन स्नान कर पुण्य लाभ लिया।