Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Aug, 2017 11:01 AM
गरुड़ पुराण में स्वर्ग, नरक, पाप-पुण्य के अलावा ज्ञान, विज्ञान, नीति, नियम और धर्म की भी
गरुड़ पुराण में स्वर्ग, नरक, पाप-पुण्य के अलावा ज्ञान, विज्ञान, नीति, नियम और धर्म की भी बातें हैं। गरुड़ पुराण में एक ओर जहां मौत का रहस्य है तो दूसरी ओर जीवन का रहस्य भी छिपा हुआ है। गरुड़ पुराण से हमें कई तरह की शिक्षाएं मिलती है। गरुड़ पुराण में ऐसे कई अचूक मंत्र बताए गए हैं जिन पर अमल करने से व्यक्ति सफलता की ऊचाईयों को छुता है।
गरुड़ पुराण के अनुसार भगवान विष्णु अपने भक्तों के सभी कष्टों को हर कर सुख अौर शांति प्रदान करते हैं। व्यक्ति को स्नानादि कार्यों से निवृत्त होकर प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
ग्रंथों अौर पुराणों में एकादशी के व्रत को श्रेष्ठ बताया गया है। जो व्यक्ति एकादशी का व्रत रखता है उसे उसका लाभ अवश्य मिलता है। व्यक्ति को एकादशी के दिन जुआ खेलना, मदिरा पान आदि नहीं करना चाहिए।
सभी नदियों में श्रेष्ठ गंगा नदी का पूजन करना चाहिए। गंगा नदी सफलता की जननी है। किसी भी रुप में इनका अपमान करने से व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
घर में तुलसी का पौधा रखकर प्रतिदिन उसके पूजन से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। तुलसी को भगवान के प्रसाद में सेवन करने से सभी विकार दूर हो जाते हैं। भगवान विष्णु की पूजा के बाद इनके पूजन से कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
प्रत्येक मनुष्य को ज्ञानी व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। इनका भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए। जो ज्ञानी व्यक्तियों का सम्मान करता है वह स्वत: ही सफलता की सीढ़ियों को चढ़ता है।
हिंदू धर्म में गाय को सबसे पूजनीय माना जाता है। गाय की पूजा करने से सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।