Kundli Tv- आज तक नहीं पता चल पाया गोबर गणेश मंदिर का रहस्य

Edited By Jyoti,Updated: 04 Jul, 2018 03:18 PM

gobar ganesha temple in madhya pradesh

भारत देश में बहुत से एेसे प्राचीन मंदिर विख्यात हैं जिनका इतिहास आज भी याद किया जाता है और जहां लोगों की बहुत आस्था भी है। उन्हीं में से एक मंदिर  मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में स्थित है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari


भारत देश में बहुत से एेसे प्राचीन मंदिर विख्यात हैं जिनका इतिहास आज भी याद किया जाता है और जहां लोगों की बहुत आस्था भी है। उन्हीं में से एक मंदिर  मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में स्थित है। यहां गोबर गणेश की प्रतिमा सैकड़ों वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई है। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि भगवान गणेश किसी को भी अपने स्थान से निराश नहीं जाने देते। 

वैसे तो नलखेड़ा में मां बगलामुखी का प्राचीन मंदिर स्थापित होने के कारण ये नगर अति प्रसिद्ध है। लेकिन इस नगर के चौराहे पर स्थित गणेश मंदिर भी इस नगर की पहचान कहलाता है। परिसर में इनकी 10 फुट ऊंची प्रतिमा का अलग ही रुप से दर्शन करने को मिलते हैं।   

PunjabKesari

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिमा की स्‍थापना के विषय में किसी को कोई जानकारी नहीं है लेकिन इसे देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि ये 500 वर्ष से अधिक पुरानी गोबर से तैयार की गई प्रतिमा है। गणेश जी के हर श्री स्वरूप की तरह इस परिसर की प्रतिमा में भी गणेश जी के हाथ में लड्‍डू हैं, और उनके साथ रिद्धि-सिद्धि विराजित हैं। वहीं गणपति की सवारी मूषक भी इनके चरणों में है। इसकी प्राचीनता व प्रसिद्धि के चलते प्रदेश सरकार द्वारा मंदिर को धार्मिक स्थलों में शामिल किया गया है। 

PunjabKesari

गणेश चतुर्थी के दिन भक्तों का जमावड़ा देखने को मिलता है। इस विशेष दिन में अलग ही तरीके से भगवान का श्रृंगार किया जाता है। जिसे देखकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है। 

कमल के फूल पर स्थापित गजानन की ये प्रतिमा श्रृंगार होने के बाद ओर भी मनमोहक लगने लगती हैं। इस मंदिर के बारे में भक्तों को कहना है कि गणेश जी के दर पर आने वाले किसी भी भक्त को निराश नहीं करते और उनकी सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। 

अगर आपको लगी है नज़र तो ये हैं लक्षण (देखें VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!