गुप्त नवरात्रि : राशि अनुसार करें ये उपाय, मां भरेगी भंडार

Edited By Jyoti,Updated: 02 Jul, 2019 06:53 PM

gupt navratri upay according to zodiac signs

3 जुलाई बुधवार से आषाढ़ महीने के गुप्त नवरात्रि जिन्हें आषाढ़ नवरात्रि भी कहा जाता शुरू हो रहे हैं। चैत्र नवरात्रि की तरह इन नवरात्रों में अंबे मां के नौं रूपों की पूजा नहीं होती बल्कि दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
3 जुलाई बुधवार से आषाढ़ महीने के गुप्त नवरात्रि जिन्हें आषाढ़ नवरात्रि भी कहा जाता शुरू हो रहे हैं। चैत्र नवरात्रि की तरह इन नवरात्रों में अंबे मां के नौं रूपों की पूजा नहीं होती बल्कि दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खासतौर पर इन नवरात्रों में तांत्रिक शक्तियों और सिद्धियों को पाने के लिए आराधना की जाती है। इसके साथ ही गुप्त नवरात्रि में मनचाही सफलता के लिए विशेष उपाय भी किए जाते हैं। वहीं तंत्र शास्त्र के अनुसार गुप्त नवरात्रि में किए गए उपाय जल्दी ही शुभ फल प्रदान करते हैं। जॉब, हेल्थ, वेल्थ, शादी, संतान और प्रमोशन जैसी कई बुनियादी ज़रूरतें कुछ उपायों को अपनाने से पूरी हो सकती हैं। तो चलिए जानत हैं गुप्त नवरात्रि के पहले दिन आपको अपनी राशि अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए।

मेष- महाकाली पर उड़द चढ़ाकर गरीब महिला को दान करें। इससे जीवन मे पैसों से संबंधी परेशानियां खत्म होंगी।

वृष- महाकाली पर नीले कनेर के फूल चढ़ाएं। इससे मानसिक विकारों से मुक्ति मिलेगी और मन में चल रही है उथल-पुथल कम होगी।

मिथुन- महाकाली पर लौंग चढ़ाकर ऑफ़िस की दराज़ में रखें। इससे काम संबंधित चल रही परशानियां कम होंगी।

कर्क- महाकाली पर 6 लौंग चढ़ाकर कर्पूर से जलाएं। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा।

सिंह- महाकाली पर चढ़ा तेजपत्ता टेक्स्टबुक में रखें। पढ़ाई में अच्छे से मन लगेगा और सफलता मिलेगी।

कन्या- महाकाली पर 6 लौंग चढ़ाकर कर्पूर से जलाएं, बीमारियों से मुक्ति मिलेगी स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।

तुला- महाकाली पर पीपल के पत्ते चढ़ाएं। जीवन में आने वाली मुसीबतें कम होंगी।

वृश्चिक- महाकाली पर नारियल चढ़ाकर भिखारी को दान करें। धन-संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

धनु- महाकाली पर पर चढ़े जल का घर में छिड़काव करें। वातावरण में शुद्धता आएगी। घर का माहौ खुशनुमा होगा।

मकर- महाकाली पर काजल चढ़ाएं। नेत्र संबंधी बीमारियां दूर होंगी।

कुंभ- महाकाली के निमित सरसों के तेल का दीपक करें। देवी मां की कृपा से हर इच्छा पूरी होगी।

मीन- महाकाली पर फल चढ़ाकर गरीब बच्चे को दान करें। इससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!