13 सितंबर को मार्गी हुए गुरु बृहस्पति, राशियों पर ऐसा होगा इसका प्रभाव

Edited By Jyoti,Updated: 13 Sep, 2020 07:33 PM

guru brihaspati margi on 13 september effects on zodiac signs

13 सितंबर को देव गुरु बृहस्पति अपनी धनु राशि में मार्गी होने जा रहे हैं जहां वह 20 नवंबर तक रहेंगे। उनके चाल बदलने से यानी शुभ स्थिति में आने से कई महत्वपूर्ण घटनाएं भी घटित होंगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
13 सितंबर को देव गुरु बृहस्पति अपनी धनु राशि में मार्गी होने जा रहे हैं जहां वह 20 नवंबर तक रहेंगे। उनके चाल बदलने से यानी शुभ स्थिति में आने से कई महत्वपूर्ण घटनाएं भी घटित होंगी। देश की अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर पड़ेगा। शिक्षा क्षेत्र में कई तब्दीलिया देखने को मिलेंगी। आईटी क्षेत्र में फिर से उछाल आने लगेगा। देव गुरु बृहस्पति कशयप स्थिति में आना कई राशि के लोगों की किस्मत का पिटारा भी खोलेगा। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे देव गुरु बृहस्पति के 13 सितंबर को धनु राशि में मार्गी होने पर विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में।

मेष राशि वालों की आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विदेश से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप निजी क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी कंपनी में भी शिफ्ट कर सकते हैं। अगर आप कोई घर खरीदने का, फ्लैट खरीदने का, कार खरीदने का, कोई वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपका यह प्लान सिरे चढ़ जाएगा। 

वृष राशि वालों को थोड़ा सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य पक्ष में दिक्कत आ सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष रूप से खयाल रखना होगा। अभी लंबी अवधि का निवेश करने की सोच रहे हैं  तो थोड़ा रुकना होगा। इंतजार करना होगा । किसी की गवाही देने से भी बचना होगा। व्यापार में अगर कोई साझेदार है तो उसके साथ थोड़ा विवाद हो सकता है जिसे टालना बेहतर रहेगा। शत्रुओं की चालों से बच कर रहना होगा। मानसिक तनाव हो सकता है। 

मिथुन राशि वालों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। उनके लंबे समय से अटके हुए काम बनने लगेंगे। आमदनी के कई स्रोत खुलेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। प्रेम संबंध शादी में भी तब्दील हो सकते हैं। संतान की किसी उपलब्धि पर मन प्रसन्न होगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक जीवन में तरक्की मिलेगी । प्रमोशन मिलेगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल नहीं पढ़ सकती है जिससे आप का रुतबा बढ़ेगा।  

कर्क राशि वालों को मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। नया वाहन खरीदने के योग भी हैं। कुछ पेंडिंग कार्यों के सिरे चढ़ने से जहां प्रसन्नता हासिल होगी , वहीं परिवार में किसी सदस्य के साथ वाद विवाद भी हो सकता है जिससे स्थिति तनावपूर्ण बन सकती है। बहन बहुत सावधानी से चलाना होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी लापरवाह रहना ठीक नहीं होगा । सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई के साथ अनुपालन करना होगा। 

सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेंगे । कार्यस्थल पर विशेष अधिकार मिलेंगे और पदोन्नति की भी संभावना बनी हुई है । संतान सुख की प्राप्ति होगी । नए भवन की खरीद या पुराने घर के सौंदर्य करण का कार्य संपन्न होगा। धन संबंधी आप की बाधाएं दूर होंगी और आय में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के भी योग बनेंगे। बिजनेस के लिए कोई नया पार्टनर भी मिल सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश भी कर सकते हैं। 

कन्या राशि वालों को अभी इन्वेस्टमेंट से बचना होगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट में लगाया गया पैसा डूब भी सकता है। लेकिन अध्यात्म के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ सकती है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। ऑपोजिट सेक्स से फ्रेंडशिप रिश्ते में बदल सकती है। अगर आपकी संतान विवाह योग्य है और आप उसके लिए रिश्ता देख रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो जाएगी। देव गुरु बृहस्पति इस मामले में विशेष रूप से आप पर मेहरबान रहेंगे। 

तुला राशि वालों के लिए देव गुरु बृहस्पति का शुभ स्थिति में आना शानदार रहने वाला है। लंबे समय बाद आपको अच्छी खबरें मिलेंगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा । जो बिजनेसमैन हैं, उनके लिए अच्छे दिन आने वाले हैं। बिजनेस के नए एग्रीमेंट भी हो सकते हैं जो मुनाफा देंगे। जो नौजवान नौकरी की तलाश में है या करोना महामारी के इस दौर में जिन की नौकरी जा चुकी है, उनके लिए बृहस्पति अच्छी खबरें लेकर आएंगे। 

वृश्चिक राशि वालों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। आमदनी के नए स्रोत भी खुल सकते हैं और पारिवारिक संपत्ति को लेकर किसी विवाद का सामना करना भी पड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद में उड़ चला आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। किसी तीसरे पक्ष के विवाद में भी आप न ही ही कूदे तो बेहतर रहेगा। आप अपने लिए नहीं मुसीबत मोल ले बैठेंगे। वृश्चिक राशि वालों को आत्म संयम रखना होगा। 

धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। जो लंबे समय से जीवन में उथल-पुथल झेल रहे थे,  अब उन्हें काफी राहत मिलने वाली है। देव गुरु बृहस्पति के मार्गी होते ही इस राशि के किस्मत के द्वार भी खुल जाएंगे। जो ड्रीम प्रोजेक्ट है, उनकेे सिरे चढ़नेे का मार्ग प्रशस्त होता जाएगा यानी कल्पनाएं और सपने अब धरातल पर उतरने लगेंगे। धनु राशि वालों को अच्छी खबरें मिलेंगे । कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। 

मकर राशि शनि की अपनी राशि है और इस पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। देव गुरु बृहस्पति के मार्गी होने का मकर राशि पर भी प्रभाव पड़ेगा। मकर राशि वालों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है । प्रमोशन के चांस भी बन रहे हैं । कोई महत्वपूर्ण दायित्व भी संभालना पड़ सकता है। लेकिन लंबी अवधि की इन्वेस्टमेंट करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। 

कुंभ राशि की बात करते हैं। कुंभ राशि वालों को किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले थोड़ा चौकस रहना होगा और गहराई से उस दस्तावेज का अवलोकन करना होगा। उसे ध्यान से पढ़ना होगा। लापरवाही आपको किसी कानूनी झमेले में डाल सकती है। कुंभ राशि वाले अगर कोई घर खरीदने का, फ्लैट खरीदने का या वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं , तो वह प्लान अब सिरे चढ़ने वाला है। देव गुरु बृहस्पति इस मामले में मेहरबान होने वाले हैं। 

मीन राशि देव गुरु बृहस्पति की अपनी राशि है। देव गुरु बृहस्पति मार्गी हो रहे हैं तो मीन राशि दी इससे प्रभावित होगी और मीन राशि के लोग काफी राहत महसूस करेंगे। प्रेमी जोड़े अपनी शादी का मार्ग प्रशस्त कर लेंगे और बुजुर्गों का आशीर्वाद पाने में भी कामयाब रहेंगे। कलाकारों, लेखकों, रंगमंच कर्मियों  गायकों , मॉडलिंग  , अभिनय और फैशन डिजाइनिंग का काम करने वालों के लिए समय बहुत ही शानदार रहेगा। 

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com   

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!