बेहद शुभ है इस बार की गुरु पूर्णिमा, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Edited By Jyoti,Updated: 12 Jul, 2022 06:42 PM

guru purnima

हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। बता दें कि इस साल 13 जुलाई, दिन बुधवार यानि कल गुरु पूर्णिमा पड़ रही है। गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। तो वहीं आपको बता दें कि इस बार गुरु पूर्णिमा पर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। बता दें कि इस साल 13 जुलाई, दिन बुधवार यानि कल गुरु पूर्णिमा पड़ रही है। गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। तो वहीं आपको बता दें कि इस बार गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल पूर्णिमा पर मंगल, बुध, गुरु और शनि ग्रह शुभ स्थिति में हैं। इस कारण वे रुचक, भद्र, हंस और शश नाम के 4 राजयोग बना रहे हैं।  इसके अलावा कल गुरु पूर्णिमा के दिन सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह एक साथ मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे।  जिससे त्रिग्रही योग बन रहा है। ऐसे में बता दें कि यह अद्भुत संयोग कुछ राशियों पर धन की बौछार करवाएगा।  तो वही कई राशियों के लिए यह अशुभ रहेगा। तो आज जानते हैं गुरु पूर्णिमा पर बना ग्रहों का ये शुभ संयोग किन राशि वालों की किस्मत की सितारें चमकाएगा।
PunjabKesari Guru Purnima, Guru purnima 2022, Guru purnima 2022 Shubh Sanyog, Guru Purnima 2022 Shubh Rashiya, guru purnima 2022 date, guru purnima 2022 kab hai, guru purnima 2022 date muhurat, guru purnima 2022 date and time, guru purnima puja, guru purnima puja vidhi
वृष- 
बता दें कि गुरु पूर्णिमा पर बना ये अद्भुत संयोग वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपको उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। केवल बोलकर ही कई काम बना लेंगे। इस समय आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।    

मिथुन-
गुरु पूर्णिमा पर मिथुन राशि पर बन रहे त्रिग्रही योग से इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर के मामले में आपको सफलता हासिल होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। पारिवारिक समस्याओं से भी मुक्त रहेंगे। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

PunjabKesari, Gemini, Gemini Zodiac Sign, मिथुन, मिथन राशि

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari

सिंह-
गुरु पूर्णिमा पर बने इस विशेष संयोग से सिंह राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। धन के मामले में आपको खूब फायदा होगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ कार्यों को शुरू करने का ये बेहतरीन समय है। 

कन्या-
कन्या राशि के जातकों के लिए ये संयोग वरदान की तरह साबित होगा। नई नौकरी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। जॉब में आपका प्रमोशन हो सकता है। इनकम में बढो़तरी होगी।  इसके अलावा व्याेपारियों को भरपूर धन लाभ हो सकता है। बड़ी कंपनी के साथ कोई डील हो सकती है, जो फायदेमंद साबित होगी। 
PunjabKesari, कन्या, कन्या राशि, Virgo, Virgo Zodiac Sign
धनु- 
धनु राशि वालों के लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए भी ये समय अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपको भवन या वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को इस दौरान कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।  


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!