इस गुफा में हुआ था हनुमान जी का जन्म, मां अंजना ने क्रोधित हो बंद किए द्वार! (Pics)

Edited By ,Updated: 17 Jan, 2017 01:13 PM

hanuman temple in anjanadham

रामभक्त हनुमान के बहुत सारे मंदिर हैं। उनके जन्म के विष्य में माना जाता है कि उनका जन्म झारखंड के गुमला नाम जिले के उत्तरी क्षेत्र में हुआ था। यहां की एक गुफा को

रामभक्त हनुमान के बहुत सारे मंदिर हैं। उनके जन्म के विष्य में माना जाता है कि उनका जन्म झारखंड के गुमला नाम जिले के उत्तरी क्षेत्र में हुआ था। यहां की एक गुफा को उनका जन्म स्थान माना जाता है। कहा जाता है कि कलयुग में ये गुफा अपने आप बंद हो गई है अौर इसके पीछे माता अंजना गुस्सा माना जाता है। माता अंजना के नाम पर ही इस गांव का नाम आंजन पड़ा है। गुमला जिला से लगभग 22 किमी की दूरी पर यह गांव स्थित है। यहीं पर एकमात्र ऐसा मंदिर हैं, जहां पर हनुमान अपनी माता की गोद में बैठे हुए दिखाई देते हैं। 

 

माना जाता है कि हनुमान जी का जन्म गुमला जिले के आंजनधाम में स्थित एक पहाड़ी की गुफा में हुआ था। इस गुफा का द्वार कलयुग में अपने आप बंद हो गया है। कहा जाता है कि माता अंजनी लोगों द्वारा दिए जाने वाली बलि से नाराज थी तो उन्होंने ये गुफा बंद कर दी थी। ये गुफा आज भी आंजन नगर में हैं। 

 

आंजन नगर में एक मंदिर स्थित है। हनुमान भक्तों ने इसकी स्थापना 1953 में की थी। मंदिर में स्थापित प्रतिमा में हनुमान जी माता अंजनी की गोद में बैठे हुए हैं। यहां एक पंपापुर नामक सरोवर है। जिसके विषय में कहा जाता है कि इस सरोवर में भगवान श्रीराम अौर लक्ष्मण ने स्नान किया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!