Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Feb, 2023 08:11 AM

होलाष्टक से अभिप्राय ऐसे आठ दिनों से है, जिसमें लगभग सभी प्रकार के शुभ कार्य प्रतिबंधित होते हैं। नकारात्मक ऊर्जा से भरे इन आ
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Holashtak 2023: होलाष्टक से अभिप्राय ऐसे आठ दिनों से है, जिसमें लगभग सभी प्रकार के शुभ कार्य प्रतिबंधित होते हैं। नकारात्मक ऊर्जा से भरे इन आठ दिनों के समुह को ही होलाष्टक कहते हैं। फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर पूर्णिमा तक होलाष्टक रहता है। इस दौरान सभी प्रकार के शुभ कार्य जैसे कि मुंडन, ग्रह प्रवेश या कोई भी नया कार्य करने की मनाही होती है। इस बार होलाष्टक 8 नहीं बल्कि 9 दिनों का होगा। इस बार होलाष्टक का आरम्भ 27 फरवरी 2023 से लेकर पूर्णिमा तिथि के साथ ही समाप्त होगा। पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 7 मार्च 2023 को सांयकाल 6 बजकर 13 मिनट पर होगी। होलाष्टक 9 दिन का होने का मुख्य कारण यह है कि एकादशी तिथि का फाल्गुन माह में दो दिन तक रहना। जिस कारण होलाष्टक 8 की जगह 9 दिन के रहेंगे।

Holi holika dahan 2023 date holashtak kab se hai: होलीका दहन जिसे छोटी होली के रूप में भी मनाया जाता है। जो कि बुराई पर अच्छाई का भी प्रतीक है। यह त्यौहार पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। अगले दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेलते हैं। इस वर्ष होलीका दहन की तिथि रहेगी 7 मार्च 2023 दिन मंगलवार, होलीका दहन का समय रहेगा। सांयकाल 6 बजकर 24 मिनट से लेकर रात्रि 8 बजकर 51 मिनट। यह कुल समय 2 घंटे 27 मिनट रहेगा। धुलंडी का दिन रहेगा 8 मार्च 2023 और समय रहेगा प्रातःकाल 8 बजे तक।

सनातन धर्म कहें या सनातन विज्ञान के अनुसार इस दिन कई ग्रह उग्र रूप में होकर नकारात्मक प्रभाव प्रदान करते हैं। वातावरण में भी नकारात्मकता रहती है। कई प्रकार की तांत्रिक शक्तियां जागृत अवस्था में रहती हैं। हमारा विज्ञान भी यह बात प्रमाणित करता है कि इस दौरान मौसम भी अजीब तरह का हो जाता है। जिससे कि लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस दौरान हमें ऐसे कार्य करने चाहिए, जिससे कि हमारा मन एवं आत्मा आनंदित हो। होलिका दहन की रात्रि को सिद्धिदायक माना जाता है। इस रात्रि को तंत्र, मंत्र एवं साधनाओं का विशेष रूझान रहता है। इस रात्रि में सम्पन्न की गई साधना एवं प्रयोग भी जीवन को बदलने की क्षमता रखते हैं।

Sanjay Dara Singh
AstroGem Scientist
LLB., Graduate Gemologist GIA (Gemological Institute of America), Astrology, Numerology and Vastu (SSM)

