होलाष्टक: आज से शुभ कामों पर विराम, 8 दिनों तक खेली जाएगी होली

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Mar, 2020 07:59 AM

holashtak 2020

आज 3 मार्च से होलाष्टक का आरंभ हो रहा है। जो सोमवार, 9 मार्च को होलिका दहन तक चलेगा। इन 8 दिनों तक शुभ काम न करें।  मंगलवार, 10 मार्च को होली खेली जाएगी। इन 8 दिनों में मन में उल्लास लाने और

Follow us on Twitter

आज 3 मार्च से होलाष्टक का आरंभ हो रहा है। जो सोमवार, 9 मार्च को होलिका दहन तक चलेगा। इन 8 दिनों तक शुभ काम न करें।  मंगलवार, 10 मार्च को होली खेली जाएगी। इन 8 दिनों में मन में उल्लास लाने और वातावरण को जीवंत बनाने के लिए लाल या गुलाबी रंग का प्रयोग विभिन्न तरीकों से किया जाता है। लाल परिधान मूड को गरमा देते हैं यानी लाल रंग मन में उत्साह उत्पन्न करता है। इसलिए उत्तर प्रदेश में आज भी होली का पर्व एक दिन नहीं अपितु 8 दिन मनाया जाता है। भगवान कृष्ण भी इन 8 दिनों में गोपियों संग होली खेलते रहे और अंतत: होली में रंगे लाल वस्त्रों को अग्नि को समर्पित कर दिया। इसलिए होली मनोभावों की अभिव्यक्ति का पर्व है जिसमें वैज्ञानिक महत्ता है, ज्योतिषीय गणना है, उल्लास है, पौराणिक इतिहास है, भारत की सुंदर संस्कृति है जब सब अपने भेदभाव मिटा कर एक हो जाते हैं।

PunjabKesari Holashtak 2020

बसंत पंचमी से ब्रज के अधिकांश मंदिरों में होली शुरू हो जाती है, जो लगभग 50 दिन तक जारी रहती है। कुछ मंदिरों में तो इस दिन से ढप बजने लगता है। ब्रज अंचल में चौरासी कोस में होली का विशेष महत्व है। बरसाना की लठमार होली, भगवान कृष्ण की जन्मभूमि वृंदावन के बांकेबिहारी, राधावल्लभ, गोवर्धन, नंदगाव और दाऊजी का हुरंगा जिसमें आप अपने आपको रंगों से भीगे हुए महसूस करेंगे, वहीं ब्रज की छवि आपके मन-मस्तिष्क को पूरे वर्ष भर तरोताजा रखेगी।  

PunjabKesari Holashtak 2020

ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार सरस्वती सर्वगुण संपन्न हैं इसलिए इस दिन बसंत पंचमी पर सरस्वती की पूजा तो होती ही है लेकिन इस दिन स्वयं श्यामसुंदर ने राधारानी का कहना मानकर उनके साथ फूलों की होली खेली थी। दोनों ही जंगल में जाकर पहले तरह-तरह के फूल चुन लाए फिर एक-दूसरे से होली खेली। 

PunjabKesari Holashtak 2020

समय के साथ मंदिरों में फूल की होली का स्थान गुलाल की होली ने ले लिया तथा अब ब्रज के अधिकांश मंदिरों में गुलाल को प्रसाद स्वरूप भक्तों पर डाला जाता है। 

PunjabKesari Holashtak 2020

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!