Holi 2019: यहां जानें, होली से जुड़ी पौराणिक कथाएं

Edited By Lata,Updated: 20 Mar, 2019 11:45 AM

holi 2019

आज 20 मार्च होलिका दहन का दिन है और कल यानि 21 मार्च को होली खेली जाएगी। हिंदू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन महीने की पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
आज 20 मार्च होलिका दहन का दिन है और कल यानि 21 मार्च को होली खेली जाएगी। हिंदू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन महीने की पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है। इसके पीछे की कहानी ज्यादातार लोगों को होलिका और प्रहलाद से जुड़ी हुई कथा के बारे में ही पता होगा। लेकिन पौराणिक शास्त्रों के अनुसार होली से जुड़ी हुई कुछ ओर मान्यताएं भी हैं। जिसके बारे में शायद ही कोई जानता होगा। तो आज हम आपको इसके पीछे जुड़ी कुछ ऐसी कथाओं के बारे में बताएंगे, जिससे हमें एकता की शिक्षा मिलती है। 
PunjabKesari, kundli tv, holika pujan image
होलिका और प्रहलाद 
जब भगवान विष्णु ने अपने प्रिय भक्त प्रह्राद की रक्षा के लिए हिरण्यकश्यप की बहन होलिका का वध किया था। प्रह्राद भगवान विष्णु की पूजा में दिन रात लीन रहते थे जिसके चलते हिरण्यकश्यप अपने पुत्र को मारने का कई बार प्रयास कर चुका था, लेकिन बार-बार असफल हो जाता था। तभी उसने अपनी बहन होलिका को बुलाया था और होलिका को वरदान प्राप्त था कि अग्नि उसे छु भी नहीं सकती थी, लेकिन इस प्रयास के बाद हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन खो दी। बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में होलिका दहन होने लगा और ये त्योहार मनाया जाने लगा।
PunjabKesari, kundli tv, kamdev and bholenath image
शिवजी और कामदेव 
जब इंद्र ने कामदेव को शिव जी की तपस्या भंग करने का आदेश दिया तो उसी समय कामदेव ने वसंत को याद किया और अपनी माया से वसंत का प्रभाव फैलाया, जिससे सारे जगत के प्राणी काम मोहित हो गए। कामदेव ने शिव को होली आने तक मोहित करने की कोशिश की और होली के दिन भोलेनाथ की तपस्या भंग हो गई और उनेहोंने अपने गुस्से से कामदेव को भस्म कर दिया। तब से ही होली पर वसंत उत्सव एवं होली जलाने की परंपरा प्रारंभ हुई। 
PunjabKesari, kundli tv, holi 2019
होलिका दहन : ये है शुभ मुहुर्त और पूजा विधि, जो बना देगी मालामाल(video)

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!