होली का असली लुत्फ उठाना है तो जाएं यहां

Edited By Jyoti,Updated: 19 Mar, 2019 11:29 AM

holi celebration in kashi banaras

जैसे कि सब जानते हैं कि होली का त्यौहार नज़दीक है। ये त्यौहार रंगों का त्यौहार माना जाता है। इस दिन पूरे देशभर में विभिन्न प्रकार के रंगों से लोग एक-दूसरे को रंगते हुए प्यार और एकता का जश्न मनाते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जैसे कि सब जानते हैं कि होली का त्यौहार नज़दीक है। ये त्यौहार रंगों का त्यौहार माना जाता है। इस दिन पूरे देशभर में विभिन्न प्रकार के रंगों से लोग एक-दूसरे को रंगते हुए प्यार और एकता का जश्न मनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है हमारे देश में एक ऐसी भी जगह है जहां रंगों से नहीं बल्कि राख से होली खेली जाती है। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन भारत में एक ऐसी जगह पाई जाती है जहां लोग अपने पापों से मुक्ति पाने के लिए रंगों से नहीं बल्कि मुर्दों की राख से होली खेलते हैं। तो चलिए देर न करते हुए आपको बताते हैं कि आखिर भस्म होली खेलने के पीछे का असल कारण क्या है।
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, Holi Celebration in kashi banaras, Manikarnika Ghat Holi
हम बात कर रहे हैं कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी जिसे बनारस भी कहा जाता है। जहां होली के दिन लोग रंगों से नहीं बल्कि मुर्दों की चिताओं की राख या भस्म से एक-दूसरे को रंगते हैं। मान्यता के अनुसार काशी के महाश्मशान पर जलती चिताओं की चिता से होली खेली जाती है। बता दें इस बार होलिका दहन 20 मार्च दिन बुधवार और होली का पर्व 21 मार्च यानि गुरुवार को मनाया जाएगा।
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, Holi Celebration in kashi banaras, Manikarnika Ghat Holi
कहा जाता है कि एक और जहां पूरा देश अनेक प्रकार के रंगों से होली खेलता है तो वहीं दूसरों ओर बनारस के मणिकर्णिका घाट पर भगवान शिव के भक्त श्मशान की राख से होली खेलते हैं। बता दें ये राख कोई आम राख नहीं होली बल्कि चिताओं की भस्म होती है।
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, Holi Celebration in kashi banaras, Manikarnika Ghat Holi
बहुत से लोग होंगे जिन्हें नहीं पता होगा कि इस पीछे का असल कारण भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ा हुआ है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां पार्वती के लौट आने की खुशी में भगवान शंकर ने चिता की राख से होली खेली थी। बताया जाता है कि यहां कारण है कि यहां के लोग अपने प्रभु यानि भगवान शंकर को रिझाने के लिए चिताओं की राख से होली खेलते हैं।
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, Holi Celebration in kashi banaras, Manikarnika Ghat Holi
बताया जाता है कि होली के दिन भस्म होली के आरंभ से पहले श्मशान घाट के देवता महाश्मशानाथ की पूजा-अर्चना की जाती है। जिसे बाद भक्त ढोल-नगाड़ों के साथ श्मशान घाट पर भस्म होली खेली जाती है। मान्यता है कि जो भी भक्त होली के दिन बनारस के मणिकर्णिका घाट पर होली खेलने जाता है उस पर भगवान शंकर की कृपा होती है। इसके साथ ही उसे जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है और उसकी सभई मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
PunjabKesari, Holi, Holi 2019, Holi Celebration in kashi banaras, Manikarnika Ghat Holi
होली से 1 रात पहले कर लें ये महाटोटका, नकारात्मक शक्तियां हमेशा रहेंगी दूर (VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!