श्री कृष्ण जन्मभूमि में मची होली की धूम, प्रेम में रंगा पूरा वातावरण

Edited By Jyoti,Updated: 26 Mar, 2021 05:11 PM

holi celebration in sri krishna janambhoomi

कान्हा के धाम बरसाना और नंद गांव के बाद अब होली का धमाल भगबान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में मचा हुआ है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कान्हा के धाम बरसाना और नंद गांव के बाद अब होली का धमाल भगबान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में मचा हुआ है। खबरों के अनुसार रंग, गुलाल, फूल और नाच गानों के साथ यहां हुरियारों ने भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि पर खूब धूम मचाई। जिसमें पूरी जन्मभूमि परिसर राधा कृष्ण की प्रेम भरी होली के रंग में रंगा गया तथा तथा उड़त गुलाल लाल भये बद्रा की गूंज से गूंज उठा। 

बताया जाता है प्रकृति के इस अलौकिक वसंतोत्सव में होली का विशेष महत्व है, क्योंकि यह लोकप्रिय त्योहार जीवन के जागरण का पर्व है। जो मन की चेतनाओं को शक्ति देने का प्रतीक भी है। मान्यता है होली पर प्रत्येक साधारण प्राणी तो, अध्यात्म चिन्तन में लीन भक्त सभी अपने अराध्य देव प्रभु के साथ विभिन्न खेल खेलते हैं। जिसका सटीक प्रमाण श्री कृष्ण जन्मभूमि पर देखने को मिला, जब  ही बरसाना और नंद गांव के बाद यहां होली खेली गई है।

इसके अलावा जन्मभूमि स्थित केशव वाटिका मंच पर राधा कृष्ण के स्वरूप के आते ही होली में आए हुरियारे और हुरियारिनों ने होली के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान ब्रज का प्रसिद्ध मयूर नृत्य, गागर, जेयर, तथा चरकुला नृत्य आदि में श्रद्धालु शामिल होकर मंत्र मुग्द हो रहे थेे।

जब लीला मंच पर राधा कृष्ण के स्वरूपे ने शिरकत की तो उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेलना शुरू किया। इस दौरान वहां मौजूद हुरियारिनें भी अपने आप को न रोक सकीं और हुरियारों पर रंगों के बीच लाठियां बरसाने लगी। 

बताया जा रहा है हुरियारों ने हुरियारिनों से बचाव के लिए लाठियों का ही प्रयोग किया। जन्मस्थान पर खेली गई इस अनोखी होली में भाग लेने वाला यहां आया प्रत्येत श्रद्धालु अपने को धन्य मान रहा है। इसका एक कारण तो यह कि, यह भूमि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली। उसके ऊपर से यहां का नाच-गाना , फूल, रंग, गुलाल, तथा लाठियों का मिश्रण, जिसने पूरे वातावरण को रंग मय कर रहा था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!