राशिफल: साल का आखिरी शनिवार किस राशि के लिए बनेगा खुशगवार

Edited By ,Updated: 30 Dec, 2016 12:13 PM

horoscope  which zodiac will be happy on the last saturday of this year

दैनिक शुभाशुभ: 31.12.16 शनिवार, चंद्र धनु राशि व उत्तराषाढ़ा नक्षत्र भाग्यांक 2, शुभरंग सफेद, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 31.12.16 शनिवार, चंद्र धनु राशि व उत्तराषाढ़ा नक्षत्र भाग्यांक 2, शुभरंग सफेद, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति दैनिक खुशहाली हेतु शनि मंदिर में चंदन चढ़ाएं।

 

मेष: कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। दोस्तों से मिलने पर प्रसन्न रहेंगे। गृहक्लेश से भावनाएं आहत होंगी। अधिकारीगणों से सावधानी बरतें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

वृष: माता का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। स्टूडैंट्स के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 0600 तक।

 

मिथुन: मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नाकारात्मक विचारों से मानसिक व्यग्रता छाएगी। अत्याधिक भावुकता रहेगी। घर का वातावरण उग्र रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कर्क: परिजनों का सहयोग मिलेगा। मधुर वाणी से कार्य संपन्न होंगे। शाम को सैर सपाटे के लिए बाहर जाएंगे। सहकर्मी से निकटता बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

सिंह: कार्यपद्धति में कॉन्फिडैंस रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। पारिवारिक मेलजोल बढ़ेगा। विदेशी मित्र से फोन पर संपर्क होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

कन्या: भावना के प्रवाह में बहेंगे। कन्फ्यूजन से असमंजस की स्थिति रहेगी। परिजनों से मतभेद व झगडे़ होंगे। मानसिक चिंता बढ़ेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

तुला: मन वैचारिक स्तर पर बाधित रहेगा। मित्रों से लाभ होगा। व्यापार में लाभ के योग है। अत्यधिक भावुकता से मन व्यग्र बनेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थी में मधुरता रहेगी। वैचारिक अनिश्चितता का वातावरण रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

धनु: मांगलिक प्रसंग में शामिल होंगे। क्रोध से दूर रहने पर सफल रहेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

मकर: सेहत बिगड़ेगी। नाकारात्मक विचारों से प्रभावी होंगे। आकस्मिक व्यय होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा मन को शांति प्रदान करेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

कुंभ: व्यवहार उदासीन बनेगा। वाद-विवाद व अदालती कार्यवाही के योग है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित होंगे। स्फूर्ति का अभाव रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

मीन: विघ्न से कार्यपूर्ति में विलंब होगा। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रहेंगे। सांसारिक विषयों से मन अलिप्त रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!