Edited By Lata,Updated: 02 Oct, 2019 08:29 AM
आज दिनांक 02 अक्टूबर दिन बुधवार अश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथी है। इसके साथ ही चंद्र तुला राशि व विशाखा नक्षत्र का योग है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज दिनांक 02 अक्टूबर दिन बुधवार अश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथी है। इसके साथ ही चंद्र तुला राशि व विशाखा नक्षत्र का योग है। बता दें कि आज का दिन गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है यानि कि आज बापू गांधी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार आज विनायक चतुर्थी भी मनाई जाएगी और साथ ही शारदीय नवरात्रि का चौथा नवरात्र भी है। इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार पूरे नौ दिनों तक देवी दुर्गा के अलग-अलग 9 रूपों की पूजा की जाती है और ऐसा करने पर व्यक्ति को विशेष फलों की प्राप्ति होती है। पंडित कमल नंद लाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए किल्क करें यहां।
भाग्यांक 6
शुभरंग गुलाबी
शुभदिशा दक्षिण पूर्व
राहुकाल 12:10 से 13:38 तक
सर्वार्थसिद्धि योग 12:53 से 06:19 तक
विशेष: कूष्माण्डा पूजा।
बर्थडे का खास उपाय: जल में तिल मिलकर बरगद की जड़ में चढ़ाएं। ग्रहों के दुष्प्रभाव से छुटकारा मिलेगा।
आज का स्पेशल गुडलक उपाय: देवी कूष्माण्डा पर पीली कौड़ी चढ़ाकर तिजोरी में रखें। रोजगार में तरक्की मिलेगी।