Kundli tv- परिघ योग- ये 5 राशि वाले देंगे शत्रुओं को मात !

Edited By Lata,Updated: 07 Sep, 2018 09:17 AM

मेष राशि वालों आज का दिन थोड़ा खुशनुमा और थोड़ा निराशा से भरा होगा। अपनी हेल्थ का थोड़ा ध्यान रखें। जो भी काम हाथ में ले, जिम्मेदारी से समय पर पूरा करें।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
मेष राशि वालों आज का दिन थोड़ा खुशनुमा और थोड़ा निराशा से भरा होगा। अपनी हेल्थ का थोड़ा ध्यान रखें। जो भी काम हाथ में ले, जिम्मेदारी से समय पर पूरा करें। बच्चे  अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे, बच्चों की चिंता कम होगी।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 6

वृष राशि वालों आज आप आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे, इसलिए शायद थोड़ा चिढ़चिढे रहेंगे लेकिन काम का बोझ कम होते ही आपका मूड ठीक हो जाएगा। बच्चों के मान-सम्मान मिलने से आप खुश हो जाएंगे। घर या ज़मीन खरीदने का सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। 
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 7

मिथुन राशि वालों आज भाई बहनों से रिलेशन्स और भी मजबूत होंगे। सोसायटी में आपके काम की तारीफ होगी। यारों से आपकी दोस्ती और भी गहरी और मजबूत होगी। प्रेमी से भी नजदीकियां बढेंगी। 
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 9

कर्क राशि वालों आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आपके किसी भी काम में कोई बाधा नहीं आएगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बढ़ते दिनों अच्छी होगी। घर खरीदने के लिए अच्छा अवसर है। इस राशि के लोगों की किस्मत के दरवाजे खुले हैं। कारोबारी ट्रिप लाभदायक होगी। आपको शुभ फल प्राप्त होगा।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 5

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। इस राशि के कलाकारों को कोई पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आपके काम से पूरे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। 
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 4

कन्या राशि वालों आज समाज में आपकी पद अच्छी रहेगी, आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्टूडेंट्स को अपने भविष्य की चिंता बनी रहेगी। आज घर में पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा। किसी बुजुर्ग को पीला वस्त्र गिफ्ट करें, बिज़नेस में फायदा होगा। 
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 5

तुला राशि वालों आज आपके परिवार में खुशहाली आएगी। जिससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। आज आप ज़मीन-जायदाद में निवेश कर सकते हैं। बिजनेस प्रगति की ओर बढ़ रहा है। दोस्तों से मोरल और इमोश्नल सपोर्ट मिल सकता है
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 2

वृश्चिक राशि वालों आज फ्रेंड्स के साथ एक अच्छा समय बिताएंगे। आज किसी प्रॉपर्टी के पेपर पर साईन करने से पहले उन्हें अच्छी तरह पढ़ लें। आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे। 
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 8

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ढेर सारे शुभ फल लेकर आया है। आज आपको कोई बहुत ही अच्छी न्यूज़ मिलने वाली है। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। बिजनेस के सिलसिले में किसी इंपोरटेंट व्यक्ति से मुलाकात होगी। इस राशि की लड़कियां सामाजिक काम को करने में दिलचस्पी रखेंगे।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 7

मकर राशि वालों आज आपके लिए परिश्रम का दिन है, अधिक मेहनत करनी पड़ेगी जो आपको भविष्य में फायदा दिलाएगी। आप बच्चों के काम से संतुष्ट होंगे। आज बिज़नेस में कुछ नुकसान हो सकता है। बिज़नेस से जुड़े फैसले सोच समझकर लें। ऐसा करने से नुकसान से बच सकते हैं।  
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 3

कुम्भ राशि वालों आज आपको बिज़नेस में नए प्रपोजल मिलेंगे जो आगे चलकर आपको बहुत बेनीफिट देने वाले होंगे। आपका फ्रेंड सर्किल बढ़ेगा। आज आप घर के डेकोरेशन के लिए शॉपिंग करेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी लेकिन पड़ोसियों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें। 
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 9

मीन राशि वालों आज आपको नई नौकरी मिलने का योग है। आज आपका बिज़नेस भी बढ़ेगा। आपका व्यवहार बहुत ही मधुर रहेगा। शाम का वक्त दोस्तों के बीच गुजरेगा। विचार और योजनाओं को खुलकर सामने रखें। इस राशि के व्यापारियों के व्यावसायिक क्षेत्रों में धन प्राप्ति के संकेत हैं।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 5
क्या आप भी हैं बदनामी के शिकार तो शनिवार को करें ये काम (देखें Video)


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!