Kundli Tv- गोवर्धन पूजा पर इन राशि वालों को करना है खास काम

Edited By Lata,Updated: 08 Nov, 2018 08:03 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आश्चर्य से भरा रहेगा। लव लाइफ में काफी बदलाव आ सकते हैं। आज अच्छे लोगों से मुलाकात होगी जिनसे आपको सही मार्ग दर्शन और सही दिशा मिलेगी।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
मेष राशि वालों आज का दिन आश्चर्य से भरा रहेगा। लव लाइफ में काफी बदलाव आ सकते हैं। आज अच्छे लोगों से मुलाकात होगी जिनसे आपको सही मार्ग दर्शन और सही दिशा मिलेगी। अगर आप पीतल या खाने पीने की चीजों का व्यवसाय करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 4

वृष राशि वालों आज आप सुबह से ही किसी पॉजिटिव सोच विचार में डूबे रहेंगे। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। इस राशि वाले बच्चे दिनभर खेलकूद में लगे रहेंगे। आज आप कपड़ों की खरीदारी करेंगे। आज कोई ज़रुरी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 1

मिथुन राशि वालों आज परिश्रम करने से कुछ मिलने वाला है। अपने ज्ञान और बुद्धि बल का प्रयोग करिए। मांगलिक कामों में जमा पूंजी खर्च होने की संभावना है। मन में अच्छे कामों की भावना बनेगी। धार्मिक कामों में रूचि बढ़ेगी। आज आपको दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 5

कर्क राशि वालों आज आप फायदेमंद यात्रा पर जाने वाले हैं। मेहनत व परिश्रम का पूरा पूरा फायदा मिलेगा। कोई भी नया काम शुरू करेंगे तो आगे चलकर उससे बहुत फायदा होगा। कानूनी मामलों में किसी वरिष्ठ वकील की सलाह लेना ठीक रहेगा। आज आपका कोई राज लोगों के सामने आ सकता है।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 7

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आपको अपने गुस्से पर थोडा कंट्रोल रखना होगा। घर के लिए कोई नई चीज खरीदें। आज आपके बच्चे कुछ ख़ास करेंगे। माता के हेल्थ का ध्यान रखें। भगवान शंकर को जल चढ़ाने से तरक्की होगी और जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी।
शुभ रंग- आसमानी नीला  शुभ नंबर- 5

कन्या राशि वालों अगर आप पार्टनर की तलाश में हैं तो आज आपको कोई तो वो तलाश पूरी होने वाली है। लवमेट से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी दोस्त की सलाह आपके मन में उत्साह भर देगी। आज ब्राह्मण को अनाज दान करना अच्छा रहेगा। आज आप अपने मन की बात अपनी बड़ी बहन से शेयर करेंगे।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 8

तुला राशि वालों राजनीतिक संपर्क आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे। आपके पार्टनर से आपको अच्छी मदद मिलेगी। धैर्य के साथ काम करना अच्छा रहेगा। आज आप रिलेक्स मूड में रहेंगे। मधुर संगीत सुनेंगे। आज फैमिली में हंसी ख़ुशी का माहौल रहेगा। रात को नींद अच्छी आएगी।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 9

वृश्चिक राशि वालों आज आप कुछ नए कामों को सफलतापूर्वक निपटा डालेंगे। प्रमोशन मिलने के आसार हैं। आपका वर्क लोड बढ़ा रहेगा। आज आप बेफिक्र होकर अपने लवमेट के साथ समय गुजार सकते हैं। अगर आप किसी यात्रा पर जाने वाले हैं तो जरुरी कागजात ले जाना मत भूलिएगा।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 6

धनु राशि वालों आज महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। अचानक धन लाभ होगा। इस राशि के छात्र जो कुछ भी पाने के लिए काफी बैचेन थे उन्हें वह मिल जाएगा। घरेलू कामों को ज़िम्मेदारी से निपटाएंगे। आपके प्रमोशन की बात चलेगी और अगर आप सलाहकार हैं, तो आज आपको नए ग्राहकों मिलेंगे।
शुभ रंग- गहरा नीला  शुभ नंबर- 2

मकर राशि वालों आज राजनीति में आपका रुतबा बढ़ेगा। आज किसी महिला का आशीर्वाद आपके भाग्य को बढ़ाने वाला होगा। आज आप ज़मीन और मकान खरीदने का सोच-विचार कर सकते हैं। आपको बुरे लोगों से बचना चाहिए।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 4

कुंभ राशि वालों आज आपकी वित्तीय स्थिति मज़बूत होगी। रुका हुआ काम बनेगा। कोई नया काम हाथ में ले सकते हैं। यदि आप अभिभावक है तो बच्चों के लिए कुछ अच्छा करने का भाव जागृत होगा। परीवार का पूरा समर्थन रहेगा। विदेश यात्रा पर जाने की जो लालसा लम्बे समय से मन में है वो शीघ्र पूरी होगी।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 1

मीन राशि वालों आज पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। घर में आपकी तारीफ होगी, नए ऑफर मिलेंगे। इस राशि की महिलाएं आज अपने बालों का विशेष ध्यान रखें। संपत्ति खरीदने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 3
गोवर्धन पूजा का जुआ खेलने से क्या है संबंध ? (Video)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!