Kundli Tv- ऐन्द्र योग : ये 5 राशि वाले दोपहर के समय थोड़ा संभलकर रहें !

Edited By Lata,Updated: 29 Nov, 2018 08:45 AM

मेष राशि वालों जीवनसाथी की तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। जॉब और बिज़नेस में आपके फेवर में स्थितियां बन सकती हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
मेष राशि वालों जीवनसाथी की तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। जॉब और बिज़नेस में आपके फेवर में स्थितियां बन सकती हैं। आज कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 5  

वृष राशि वालों करियर को नए सिरे से संवारने का वक्त आ गया है। आपके प्रयास सफल होंगे, आपकी क्रिएटिवटी रंग लाएगी और आप पर लक्ष्मी जी की कृपा बरकरार होगी। नए एग्रीमेंट हासिल होंगे। आराम देह विदेश यात्रा होगी।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 4

मिथुन राशि वालों आज आपका पेंडिंग काम पूरा होगा। सफलता की सीढ़ियां आप लगातार चढ़ते रहेंगे। आप अपने घर की मरम्त कराएंगे। नया मकान खरीदने के लिए शुभ समय है।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर-

कर्क राशि वालों किसी अपने से नुकसान की संभावना है। बेहतर होगा कि बिज़नेस पार्टनर से होशियार रहें और लेन-देन में सावधानी बरतें। अपार सरिता यानि समुद्र के किनारे किए गए प्रवासों के दौरान लाभ के रास्ते खुलेंगे।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 8

सिंह राशि वालों आज आपका मन यादों के भवर में खोया रहेगा। आपके दुश्मन आपके लिए आज एक नया जाल बिछाएंगे। आज आपको विदेश से भी बुलावा आ सकता हैं।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर-

कन्या राशि वालों आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक स्थानों की यात्रा करेंगे। करियर के नए अवसर मिलेंगे। मांगलिक कार्यों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे और चेहरे पर मुस्कान खिली रहेगी।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 2

तुला राशि वालों आज आप संपत्ति या कोई बड़ी चीज हासिल करने वाले हैं। आज कोई प्रेम से आपको अपने बस में कर लेगा। आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 2

वृश्चिक राशि वालों कारोबार को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। करियर भी मध्यम रहेगा। किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें। पूर्व दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 6

धनु राशि वालों दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। नया बिज़नेस शुरु कर सकते हैं। वर्क प्लेस पर स्थिति सामान्य रहेगी। इस राशि की महिलाएं नया किचन सेट खरीद सकती है।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर-

मकर राशि वालों समय अच्छा है, जो पैसा लगाया है अब उसका फल मिलेगा करियर के नए रास्ते खुलेंगे। यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पीने के पानी से संक्रमण की संभावना है।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 8

कुंभ राशि वालों आज ऑफिस में बॉस की तरफ से कोई गिफ्ट मिल सकता है। नई योजनाओं को शुरु करेंगे। बच्चों से गुड न्यूज़ मिलेगी। बिज़नेस में भी सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- गहरा नीला  शुभ नंबर-

मीन राशि वालों मन से डर को निकाल दीजिए। कारोबार में जितना पैसा लगाएंगे उतना ही फायदा होगा। नए बिज़नेस की भी सोच सकते हैं। अत्याधिक अनुशासन भी बोझ बन सकता है। आंखे खोलकर आसमान को अपने अंदर समा जाने दीजिए।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर-
Devkinandan Thakur on Kundli Tv

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!