Edited By Lata,Updated: 05 Dec, 2018 08:55 AM
मेष राशि वालों आप किसी सामाजिक संगठन से जुड़ने का मन बना सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
मेष राशि वालों आप किसी सामाजिक संगठन से जुड़ने का मन बना सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
शुभ रंग- पीच शुभ नंबर- 9
वृष राशि वालों आज आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा। आपके विचारों में इसकी साफ झलक दिखेगी। जो लोग अविवाहित हैं उनको शादी के अच्छे प्रस्ताव आज मिलेंगे।
शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 2
मिथुन राशि वालों जीवनसाथी की छोटी-मोटी गलतियों को इग्नोर करें। आज किसी से बहस करने से बचें। आज कॉन्फिडेंस अधिक रहेगा, लेकिन इसका गलत फायदा न उठाएं।
शुभ रंग- बैंगनी शुभ नंबर- 8
कर्क राशि वालों आज आप मेहनत से अपनी सक्सेस का दरवाज़ा खोल लेंगे और आज आप अपने गुस्से पर भी काबू कर पाएंगे। आपको ननिहाल से कुछ गिफ्ट मिलेगा।
शुभ रंग- मेरुन शुभ नंबर- 8
सिंह राशि वालों आज आप सामाजिक काम में हिस्सा लेंगे। बच्चे मौज-मस्ती में अपना समय बिताएंगे। इस राशि की महिलाओं को बातचीत के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।
शुभ रंग- नारंगी शुभ नंबर- 2
कन्या राशि वालों भविष्य में आपके पॉलिटिकल कॉन्टैक्टस काम आ सकते हैं। आज आपका अनुभव लोगों के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी।
शुभ रंग- पीला शुभ नंबर- 4
तुला राशि वालों नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने का योग है। प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। आज की ये पढ़ाई आपको बहुत आगे तक लेकर जाएगी।
शुभ रंग- मेरुन शुभ नंबर- 7
वृश्चिक राशि वालों आज आप सूर्य की तरह चमकेंगे। आज आपका बाइक खरीदने का योग बन रहा है। आज वर्कप्लेस में आपकी तेजी से सब हैरान रहेंगे।
शुभ रंग- पीच शुभ नंबर- 3
धनु राशि वालों माता पिता से हर काम में हेल्प मिलेगी। मेहनत करने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- काला शुभ नंबर- 9
मकर राशि वालों आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। जो भी विरोधी आपके आगे परेशानी खड़ी करेगा, आप उसका डटकर सामना कर लेंगे। इस राशि की लड़कियां अपने दोस्तों के साथ बाहर जा सकती हैं।
शुभ रंग- भूरा शुभ नंबर- 6
कुंभ राशि वालों आज आप स्ट्रेस से बचें। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। माता-पिता की सेवा से अच्छा फल मिलेगा। जो लोग आज इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं उन्हें आज सफलता जरुर मिलेगी।
शुभ रंग- मेंजटा शुभ नंबर- 8
मीन राशि वालों आज आपको काम के नए ऑफर मिलने वाले हैं। बच्चों से खुशी मिलेगी और सेहत अच्छी रहेगी। आपके किस्मत के सितारे बुलंद हैं।
शुभ रंग- बैंगनी शुभ नंबर- 5
आपको भी है सुबह देर से उठने की गंदी आदत तो करें ये टोटका(video)