Kundli Tv - वरियन योग: इन 3 राशि वालों का बिजनेस हो सकता है ठप !

Edited By Lata,Updated: 16 Dec, 2018 09:15 AM

मेष राशि वालों आज आप अपनी पॉजिटिव सोच के बल पर आगे बढ़ेंगे। भाग्य आपके साथ है। प्रोपर्टी खरीदने के लिए शुभ समय है। आपको इस शुभ असवर का पूरा फायदा उठाना चाहिए। आज आप कोई इलेक्टॉनिक सामान भी खरीद सकते हैं।

 

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
मेष राशि वालों आज आप अपनी पॉजिटिव सोच के बल पर आगे बढ़ेंगे। भाग्य आपके साथ है। प्रोपर्टी खरीदने के लिए शुभ समय है। आपको इस शुभ असवर का पूरा फायदा उठाना चाहिए। आज आप कोई इलेक्टॉनिक सामान भी खरीद सकते हैं। 
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 2

वृष राशि वालों आज काम का बोझ कम रहेगा। नौकरी में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। आज अपनी योजनाएं किसी को न बताएं और मन को शांत रखने के लिए बाहर घूमने जा सकते हैं।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर-1

मिथुन राशि वालों आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है। बिज़नेस मैन को कोई बड़ी डील मिलने वाली है। इस राशि के स्टूडेंटस कड़ी मेहनत करेंगे। बुजुर्गों को जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 6

कर्क राशि वालों आज करियर में सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से भी सुख मिलेगा। बस आज मन में कोई उलझन न पैदा होने दें। आज आपको खुद पर भरोसा करना होगा।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 2

सिंह राशि वालों आज आप समझदारी से काम लें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें। आज आप नयी घड़ी खरीद सकते हैं। मेहनत रंग लाएगी। माता का स्मरण कर अपने काम प्रारंभ करें।
शुभ रंग- मैजेंटा  शुभ नंबर- 5

कन्या राशि वालों आसपास का वातावरण खुशियों से भरा रहेगा। जिससे आपका मन भी खुश रहेगा। अपने मन को भटकने न दें नहीं तो शादीशुदा ज़िंदगी में दिक्कत आ सकती है।
शुभ रंग- आसमानी नीला  शुभ नंबर- 5

तुला राशि आज आप अपने गर में मांगलिक कार्य करा सकते हैं। स्टूडेंटस को बड़ी उपल्ब्धी हासिल हो सकती है। इस राशि की लड़कियां शॉपिंग करने जाएंगी। आज माता के मंदिर में कोई फल चढ़ाएं। आपको विशेष फायदा होगा। 
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 3

वृश्चिक राशि वालों आज फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई- लिखाई पर ध्यान देना होगा। कामकाज में बड़ी सफलता मिलने का दिन है।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 2

धनु राशि वालों विदेश यात्रा के योग है। आप यदि विदेश से संबंधित कोई बिज़नेस करना चाहते हैं। तो उस संबंध में आज बड़े फैसले लने का दिन है। .इस राशि की महिलाएं सोशल वर्क में आगे रहेंगी। सेहत अच्छी रहेगी। 
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 7

मकर राशि वालों आपका आत्मविश्वास आपको बड़ी ऊंचाइयों तक ले जाएगा। अपने घरेलू संबंधों को थोड़ा मजबूत करें। वेवजह किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें। आज किया गया फिजूल खर्च आपको बर्बाद कर सकता है।
शुभ रंग- काला शुभ नंबर- 4

कुंभ राशि वालों आज आपको जीवनसाथी से आपको गिफ्ट मिलने का योग है। वर्कप्लेस सावधानी बरतने ती ज़रूरत है। अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। बेटी के विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। 
शुभ रंग- ग्रीन शुभ नंबर- 8

मीन राशि वालों आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। भाई- बहनों के रिश्तों में मजबूती आएगी। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिये आज अच्छा दिन है। शाम को आप अपने किसी खास दोस्त के घर घूमने जाएंगे।
शुभ रंग- नारंगी शुभ नंबर- 7
आपके हकलाने पर भी बनता है मज़ाक तो करें ये 1 टोटका(Video)

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!