Kundli Tv- ये 6 राशि वाले अपने शत्रुओं का करेंगे नाश !

Edited By Lata,Updated: 18 Dec, 2018 09:32 AM

मेष राशि वालों के लिए आज आपके काम में बढ़ोतरी होगी। आज आपके व्यापार में अकस्मात उन्नति होगी, काम से जुड़ी नई योजनाएं बनाने पर विचार कर सकते हैं। घर के बुजुर्ग की सेहत अगर खराब है तो आज उनकी हेल्थ में सुधार आएगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
मेष राशि वालों के लिए आज आपके काम में बढ़ोतरी होगी। आज आपके व्यापार में अकस्मात उन्नति होगी, काम से जुड़ी नई योजनाएं बनाने पर विचार कर सकते हैं। घर के बुजुर्ग की सेहत अगर खराब है तो आज उनकी हेल्थ में सुधार आएगा। 
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 5

वृष राशि वालों आज आप नए प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। दोस्तों से हर संभव मदद मिलेगी। इस राशि की महिलाओं के जीवन में मधुर बदलाव आने वाला है। 
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 7

मिथुन राशि वालों आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आपका उत्साह और मनोबल ऊंचा रहेगा और बिगड़ रहे काम बन जाएंगे। आज आपका मन शांत रहेगा। आप शाम को अपने परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। 
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 1

कर्क राशि वालों आज आपके परिवार में खुशहाली आएगी, जिससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। आज आप जमीन-जायदाद में निवेश कर सकते हैं। बिज़नेस प्रगति की ओर बढ़ रहा है। दोस्तों से मोरल और इमोश्नल सपोर्ट मिल सकता है। 
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 2

सिंह राशि वालों के लिए आज समय अनुकूल है और स्थितियां आपके मुताबिक बदलती जाएंगी। इस राशि के स्टूडेंट्स आज कोई बड़ा फैसला न लें। आज बरगद के पेड़ पर जल चढ़ाएं आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी। 
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 3

कन्या राशि वाले लोगों की ऑफिस में आपके काम की तारीफ की जाएगी। बिज़नेस में तेजी से सफलता मिलेगी। अगर आप जॉब की तलाश में हैं तो आज इस संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं उनका वर्कलोड बढ़ेगा। इस राशि की लड़कियों को अपने लवर्स से प्यार के साथ-साथ गिफ्ट भी मिलने हैं। 
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 6

तुला राशि वालों आज का दिन आपका उत्तम रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी शुभ कार्य या शादी में जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। आज लोगों से मेल-जोल बढ़ाने का दिन है।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर- 7

वृश्चिक राशि वालों आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपका काम आपको तरक्की दिलाएगा। आज आपके रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। व्यवहार से थोड़ा विनम्र रहें, तो अच्छा होगा। आज अपनी योग्यता से करीबियों को इंप्रेस करेंगे। 
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 7

धनु राशि वालों आज किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात हो सकती है जिससे परेशानियों से निपटने का तरीका मिल सकता है। आप कोई बड़ा निर्णय लेंगे जिससे भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। आज आपका दिन बच्चों के साथ मस्ती भरा रहेगा। आर्थिक स्थिती के मामले में समय अच्छा है। 
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 4

मकर राशि वालों आज आपको धन की प्राप्ति होगी। शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकता है लेकिन किसी महिला के साथ होने के कारण समस्या टल जाएगी। सेहत पर ध्यान दें, बदलते मौसम की वजह से थोड़ी सी हेल्थ खराब हो सकती है। 
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 2

कुम्भ राशि वालों आज आपका आप अपने करियर को लेकर कोई प्लान करेंगे। कुछ खास कामों में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आज का दिन परिवार और बच्चों के साथ बिताएंगे जिससे मन खुश रहेगा। घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा, जिसके कारण आप पुरे दिन बिजी रहने वाले हैं। 
शुभ रंग- आसमानी नीला  शुभ नंबर- 9

मीन राशि वालों आज आप कोई भी काम शुरू करेंगे उसे आप जरूर पूर कर लेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। अपने बिज़नेस के पार्टनर से थोड़ा सावधान रहें। माता को साड़ी भेंट करें और काम शुरू करने से पहले आशीर्वाद जरूर लें।  
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 8
मौत के बाद पाना चाहते हैं मोक्ष तो ये एकादशी है आपके लिए (Video)

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!