विष्कुम्भ योग: इन 5 राशि वालों के अधूरे रह जाएंगे काम

Edited By Lata,Updated: 26 Dec, 2018 09:05 AM

मेष राशि वालों माता-पिता की राय आपकी तरक्की के लिए और भी कारगर साबित होगी। आपको उन्नति के नए रास्ते खुले मिलेंगे।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
मेष राशि वालों माता-पिता की राय आपकी तरक्की के लिए और भी कारगर साबित होगी। आपको उन्नति के नए रास्ते खुले मिलेंगे। घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी। 
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 5

वृष राशि वालों दुविधा के चलते आप असमंजस में फंस सकते हैं। आज का दिन बहुत ही भागदौड़ वाला रहेगा। घरेलू सुविधाएं बढ़ेगी।
शुभ रंग- नांरगी  शुभ नंबर- 2

मिथुन राशि वालों ऑफिस के किसी काम से विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी करीबी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। आपके मन में कुछ सवाल चलते रहेंगे, जिनका समाधान ढूंढने में परेशानी आ सकती है। 
शुभ रंग- मैजेंटा शुभ नंबर- 2

कर्क राशि वालों आज किसी खास दोस्त से बात शेयर करके आपका मन हल्का होगा।इस राशि के इंजीनियर का प्रमोशन का चांस है। मन प्रसन्न होगा।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 3

सिंह राशि वालों के इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। आज परिवार के साथ मौज़-मस्ती करेंगे। योजनाओं में गोपनीयता बनाएं रखना बेहतर होगा।
शुभ रंग- संतरी  शुभ नंबर- 5

कन्या राशि वालों आज आपके अच्छे करियर की शुरुआत हो सकती है। अगर आप नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। मां दुर्गा को दो इलायची का भोग लगाएं।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 7

तुला राशि वालों लंबी यात्रा में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे यात्रा आसानी से बातचीत में बीतेगी। आज आपके धैर्य को देखकर कई लोग हैरान हो सकते हैं। 
शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 1

वृश्चिक राशि वालों ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए आज पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आज आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। 
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 3

धनु राशि वालों आप उनका हर तरह से सपोर्ट करेंगे। आज आपको सैर-सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। ऐसे में बदलते मौसम से खुद को बचाकर रखें।
शुभ रंग- पीला शुभ नंबर- 3

मकर राशि वालों बिज़नेस में नई योजनाएं लागू करने के लिए आज का दिन शुभ है।दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। आज आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
शुभ रंग- मैजेंटा  शुभ नंबर- 6

कुंभ राशि वालों आज आपको किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश होंगे। पिछले कार्यों के बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ रंग- आसमानी नीला शुभ नंबर- 5

मीन राशि वालों आज आप बहुत खुश रहने वाले हैं। पूरा दिन शानदार बीतेगा। लोग आपकी तारीफ भी करेंगे।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 6
अपने आलसपन को दूर भगाने के लिए करें ये टोटका(Video)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!