आयुष्मान योग : इन 2 राशि वालों को मिलेगी खुशियों की सौगात !

Edited By Lata,Updated: 22 Jan, 2019 10:32 AM

मेष राशि वालों आज आप अपने व्यक्तित्व से लोगों को आश्चर्यचकित कर देंगे। समाज और ऑफिस में आपके इसी व्यक्तित्व की वजह से सम्मान मिलेगा। हालांकि थोड़ा सुस्ती महसूस कर सकते हैं।


मेष राशि वालों आज आप अपने व्यक्तित्व से लोगों को आश्चर्यचकित कर देंगे। समाज और ऑफिस में आपके इसी व्यक्तित्व की वजह से सम्मान मिलेगा। हालांकि थोड़ा सुस्ती महसूस कर सकते हैं। आज आप अपने लक्ष्य तय करेंगे और इसी सोच में अपना पूरा दिन बिता देंगे। आज आप जो भी करेंगे उसका बेहतर परिणाम ही मिलेगा।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ अंक- 2 

वृष राशि वालों आज दिन बहुत ही अच्छा बीतने वाला है। आज आपके साथ कुछ ऐसा होगा कि ये दिन आपको हमेशा याद रहेगा। आज पार्टनर के साथ भी समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने भी जा सकते हैं। आज अपने घर कोई पालतू जानवर भी ला सकते हैं जिससे जीवन में खुशियां आएगी।
शुभ रंग- नीला  शुभ अंक- 4 

मिथुन राशि वालों आज आपको कई सारी ज़िम्मेदारियों मिल सकती है। आज आपको सभी काम पूरे प्लान के साथ करने की ज़रूरत है नहीं तो काम पूरे होने में परेशानी आ सकती है। आज किसी चीज़ का स्ट्रैस न लें नहीं तो तबियत खराब हो सकती है।
शुभ रंग- हरा  शुभ अंक- 5

कर्क राशि वाले आज के दिन आपके परिवार और संतान के बढ़िया भविष्य के लिए निवेश करेंगे।अचानक धन लाभ का योग है। ससुराल में धन लाभ होगा। संतान का पढ़ाई में मन लगेगा। विचारों में संघर्ष आएगा, पंरतु जो निर्णय करेंगे वह सटीक साबित होगा। आज के दिन आप जो कार्य करेंगे उसकी लोग सराहना करेंगे।
शुभ रंग- पिंक  शुभ अंक- 2 

सिंह राशि वालों आज संपत्ति से संबंधी लेन-देन होगा और इससे आपको आर्थिक फायदा भी होगा। आज के दिन प्राइवेट नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। भगवान गणेश की पूजा करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा को भी बनाए रखने के लिए आपको अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। आज के दिन किसी दोस्त से मुलाकात होगी। बड़े-बुजुर्ग वर्ग से आपको फायदा होगा, साथ ही आनंदपूर्वक समय बिता सकेंगे।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ अंक- 8

कन्या राशि वालों आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज बिज़नेस से रिलेटिड काम के लिए विदेश जाना पड़ सकता है, जिससे आपको बड़ा धन लाभ भी होगा। परिवारजनों के साथ रिश्ते
मजबूत होंगे। आज आपको सन्तान सुख मिल सकता है। आज अपना स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए बाहर का तला भुना खाने से बचें। नौकरी में पदोन्नति मिलने के आसार नज़र आ रहे हैं। 
शुभ रंग- काला  शुभ अंक- 5 

तुला राशि वालों आज अपने गुस्से पर काबू रखें, इससे आपको ही लाभ होगा। दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, उतना ही महत्व आपको भी मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम आज अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब का ऑफर आ सकता है। आज किसी यात्रा पर न निकलें। आपके कॉन्टैक्ट के किसी व्यक्ति से आपकी बहस हो सकती है।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ अंक- 6 

वृश्चिक राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आपको अपने पॉजीटिव नेचर से हर काम में सफलता मिलेगी इससे बिज़नेस में भी खूब मुनाफा होगा। घर, जमीन और गाड़ी खरीदने का योग बन सकता है। आज जीवनसाथी आपसे खुश रहेगी। भाई बहनों से रिलेशन्स और भी मजबूत होंगे। इस राशि के बिज़नेसमैन को विदेश में नौकरी करने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग- भूरा  शुभ अंक- 9 

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ढेर सारे शुभ फल लेकर आया है। आज आपको कोई बहुत ही अच्छी न्यूज़ मिलने वाली है। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। बिज़नेस के सिलसिले में किसी इंपोरटेंट व्यक्ति से मुलाकात होगी। इस राशि की लड़कियां सामाजिक काम को करने में दिलचस्पी रखेंगे। आपका फ्रेंड सर्किल बढ़ेगा। आज आप घर के डेकोरेशन के लिए शॉपिंग करेंगे।
शुभ रंग- गहरा नीला  शुभ अंक- 7 

मकर राशि वालों आज आप नया बिज़नेस शुरु कर सकते हैं। आज आप अपने लिए कुछ सामानों की खरीददारी कर सकते हैं। खरीददारी करते समय आप अपने क्लोज़ फ्रेंड के साथ समय बिताएंगे। इस राशि की लड़कियां अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए जी जान से मेहनत करेंगी। लाल गुंजा के पांच दाने साथ रखें इससे आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ अंक- 8 

कुंभ राशि वालों आज पॉजिटिव सोच रखें, भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो अच्छा समय है इस शुभ अवसर का पूरा फायदा उठाएं। अगर घर में गाड़ी है तो उसपर बड़ा खर्चा हो सकता है। इस राशि की लड़कियों को थोड़े से प्रयास से बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आज इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीदने के योग हैं।
शुभ रंग- पीला  शुभ अंक- 5 

मीन राशि वालों आज आप थोड़ा समझदारी से काम लें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें। आज आप नई घड़ी खरीद सकते हैं। रोमांस के लिए आज का दिन बढ़िया है। इस राशि की महिलाओं को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।मेहनत रंग लाएगी। माता का स्मरण कर अपने काम प्रारंभ करें।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ अंक- 2

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!