Edited By Lata,Updated: 24 Jan, 2019 09:08 AM
मेष राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है।
ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
मेष राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिए शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाए। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाए रखें। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनकी किस्मत चमक सकती है। कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी।
शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 2
वृष राशि वालों आज धनलाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि के वर्किंग लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सकारात्मक सोच आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लाएगी। गौ माता का आशीर्वाद लें, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।
शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 4
मिथुन राशि वालों करियर में तरक्की के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। बिज़नेस के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है, आपका मन प्रसन्न रहेगा। नई तकनीक को अपनाने से आपके धन में वृद्धि हो सकती है। ब्राह्मण को भोजन कराएं, कारोबार में बढ़ोतरी होगी।
शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 6
कर्क राशि वालों आज पैसों से जुड़ा मामला आसानी से सुलझ जाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, आप सभी समस्याओं का हल ढूंढ सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आपका ज्यादातर समय मनोरंजन में बीतेगा। परिवार की ओर से पूरा-पूरा समर्थन मिलेगा। मंदिर जाकर कुछ समय बिताएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 8
सिंह राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पैसों के मामलों में आप लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आपके कुछ जरूरी कामकाज रूक सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। आपका खर्च बढ़ सकता है। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। मंदिर में कुछ समय बिताएं, आपकी समस्याओं का समाधान होगा।
शुभ रंग- भूरा शुभ अंक- 6
कन्या राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। ऑफिस में अपनी मन की बात रखने से कुछ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी।
शुभ रंग- ग्रे शुभ अंक- 4
तुला राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोगों के कार्यक्षेत्र में आज बदलाव आ सकते हैं। अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचें। अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाएं रखें। आज आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे, शाम तक थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। छोटे बच्चों को पेन गिफ्ट करें, आपके सभी परेशानियों का हल निकलेगा।
शुभ रंग- गहरा नीला शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो सकती हैं। पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। शाम को परिवार के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही है तो आज उससे राहत मिलेगी। लाइफ पार्टनर के लिए आज का दिन अच्छा है। मां लक्ष्मी को चुनरी चढ़ाएं, आर्थिक पक्ष में सुधार होगा।
शुभ रंग- पिंक शुभ अंक- 9
धनु राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उन्हें किसी बड़ी पार्टी में मनचाहा पद मिल सकता है। परिवार वालों के लिए उनके मनपसंद गिफ्ट ला सकते हैं। मेहनत और लग्न से काम करेंगे, तो सब अच्छा होगा। आपका कोई दोस्त आपसे मिलने घर पर आ सकता है। आज नए लोगों से मुलाकात होगी, आपको फायदा मिलेगा। ब्राह्मण को भोजन कराएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग- ग्रे शुभ अंक- 7
मकर राशि वालों आज आपका ध्यान रचनात्मक कार्यों की तरफ लगेगा, ऑफिस के जरूरी काम में व्यस्त रहेंगे। आज आपकी बातों का असर दूसरे लोगों पर भी पड़ेगा इसलिए आज जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। समाज की किसी मीटिंग के लिए आपके पास बुलावा आ सकता है। घर से दूर किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, जीवनसाथी के लिए कोई गिफ्ट ला सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।
शुभ रंग- पीच शुभ अंक- 5
कुंभ राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। छोटी-मोटी बातों पर समय व्यर्थ न करें। इस राशि के कारोबारियों को मिलने वाले आर्थिक लाभ में रूकावट आ सकती है। सोच-समझकर आगे कदम बढ़ाने की जरूरत है। अपने उत्साह को बरकरार रखने की कोशिश करें। कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन प्यार से बात करने पर मान भी सकते हैं, इसमें भाई-बहन भी आपकी मदद कर सकते हैं। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपका दिन बेहतर जाएगा।
शुभ रंग- नारंगी शुभ अंक- 3
मीन राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। परिवार के लोगों को आज आपसे बहुत-सी उम्मीदें रहेंगी। आप उन उम्मीदों पर खरा भी उतरेंगे। आपके सारे काम अच्छे से पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए सिरे से रिश्तों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। सब आपके फेवर में रहेगा। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा, उनके साथ कुछ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। मंदिर में दूध-दही का दान करें, रिश्तों में सब अच्छा ही अच्छा होगा।
शुभ रंग- सफ़ेद शुभ अंक- 1
कौन है GOLDEN BABA, क्या आप इनके बारे में जानते हैं ?(video)