राशिफल: मंगल ने छोड़ा हस्त नक्षत्र का साथ, किसे मंगलवार आएगा रास

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 08:09 AM

आज का शुभाशुभ: मंगलवार, दी॰ 21.11.17, चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभदिशा दक्षिणपूर्व, शुभरंग गुलाबी, राहुकाल शाम 3 से शाम 4.30 तक। आज का विशेष उपाय: भाग्योदय के लिए देवी मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं। आज का महामंत्र: ॥ अं अंगारकाय...

आज का शुभाशुभ: मंगलवार, दी॰ 21.11.17, चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभदिशा दक्षिणपूर्व, शुभरंग गुलाबी, राहुकाल शाम 3 से शाम 4.30 तक।


आज का विशेष उपाय: भाग्योदय के लिए देवी मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ अं अंगारकाय सुखप्रदाय नमः॥ इस मंगल मंत्र से सुख प्राप्त होते हैं।


मेष: कार्यक्षेत्र में अत्यधिक वर्क प्रैशर रहेगा। कानूनी विवाद खत्म होंगे। ऑफिस में सहकर्मी टीमवर्क को समझकर मदद के लिए आगे आएंगे।


वृष: उत्साह बढ़ेगा व सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। बिजनैस में नई डील हेतु पड़ताल करेंगे। शाम को ऑफिशियल पार्टी में जाएंगे।


मिथुन: निकट क्षेत्र की यात्रा करनी पड़ेगी। नए लोगों से मेलजोल फायदेमंद रहेगा। प्यार में सफलता मिलेगी। नए व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ेंगी।


कर्क: आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे। समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से काम लेंगे। आर्थिक मसले हल होंगे। सेहत बिगड़ेगी। 


सिंह: फाइनैंशियल फैसले लेंगे। महत्वपूर्ण काम पूरे करेंगे। घर में शुभकार्य होने के आसार बन रहे हैं। मित्रों संग सोशल मीडिया से संपर्क होगा। 


कन्या: आध्यात्म की ओर आकर्षित होंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा होगी। बौद्धिक काम में कामयाबी मिलेगी। इनकम का स्थायी सोर्स बनेगा।

 

तुला: ऑफिस में ज्यादा टाइम देना पड़ेगा। परिजन आपको लेकर परेशान रहेंगे। जिम्मेदारियां निभाएंगे। समय प्रमोशन के संकेत दे रहा है।


वृश्चिक: क्रिएटिव कामों मे रुचि बढ़ेगी। आर्थिक समस्या सताएगी। शाम तक पैसे की स्थिति में सुधार आएगा। करीबी दोस्त उधार मांगेगा।


धनु: ऑफिशियल अकाउंट्स अपडेटेड रखें। ऑफिस के स्टाफ पर नजर रखेंगे। परिजनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन संतुलित रहेगा। 


मकर: व्यक्तिगत कार्यों में उलझे रहेंगे। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। विचार अमल में लाएंगे। शाम को खातिरदारी हेतु जेब ढीली होगी।


कुंभ: अत्यधिक ऑफिशियल काम रहेगा। भागदौड़ का फायदा मिलेगा। प्रतिभा पर भरोसा रख कर कार्य करेंगे। प्रेमी संग शाम रोमांटिक रहेगी।  


मीन: परिजनों का स्वास्थ्य परेशान करेगा। रोजमर्रा के कार्यों में दिन बीतेगा। कानूनी कागजात पर दस्तखत करते वक्त सावधान रहें।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!