राशिफल: बुध कर रहे मूल नक्षत्र को पार, किसे मिलेंगी खुशियां हजार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 08:22 AM

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 29.11.17, चंद्र मीन राशि व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा,

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 29.11.17, चंद्र मीन राशि व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।


आज का विशेष उपाय: आनंद प्राप्ति के लिए देवी मंदिर में ईलायची चढ़ाकर सेवन करें।


आज का महामंत्र: ॥ बुं बुधाय प्रसन्न-वदनाय नमः ॥ इस बुध मंत्र से जीवन में खुशियां बढ़ती हैं।


मेष: ऑफिस में मंदगति से काम होगा। स्टुडैंट्स का पढ़ाई से ध्यान हटेगा। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। असरदार-अनुभवी लोगों से लाभ मिलेगा।


वृष: इनवैस्टमैंट कि टैंशन खत्म होगी। लोगों से कॉन्टेक्ट बढ़ेगा। डेली रूटीन का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित होगा। सभी इच्छाएं पूरी होंगी।


मिथुन: बातचीत में सावधानी बरतें अन्यथा लोगों से कहासुनी होगी। यंगस्टर्स को टीमवर्क से लाभ होगा। सहकर्मियों को विश्वास में लेंगे।


कर्क: रोमांटिक माहौल में विपरीत लिंग के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी संग रिश्तों में ईमानदारी बरतें। स्टूडैंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा।


सिंह: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेमी संग शाम की डेट कामयाब होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लेन-देन के कारण टैंशन के योग हैं।


कन्या: कई लाभ के मौके मिलेंगे। असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। फोन द्वारा जरूरी खबर मिलेगी। बिजनैस डील फाइनलाईज न करें।


तुला: नए मकान के योग बन रहे हैं। किसी खास परिचय से बिजनैस में लाभ पहुंचेगा। पारिवारिक मामलात में मदद की जरूरत पड़ेगी। 


वृश्चिक: थोड़ी मेहनत से लाभ मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए मित्र बनेंगे। जीवनसाथी व बच्चों संग समय बिताने से खुशी मिलेगी। 


धनु: राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। सीनियर्स लाभ देंगे। स्टूडैंट्स का कंसंट्रेशन बढ़ेगा। स्वास्थ्य चिंतित करेगा। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे।


मकर: छुटपुट झगड़े सूझ-बूझ से हल होंगे। कर्मठता लाभ देगी। बुजुर्गों के कारण चिंतित रहेंगे। उलझनें कम होंगी। बिजनैस से लाभ होगा। 


कुंभ: बाहर खाने से बचें बदहजमी के योग हैं। ऑफिस में विरोधी षड़यंत्र करेंगे। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएंगे।


मीन: असरदार लोगों व प्रेमी का साथ मिलेगा। उत्साह बना रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी। दुविधा वश मुनाफे में अड़चनें आएंगी।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!