Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Jul, 2019 07:54 AM
आज मंगलवार तारीख 23 जुलाई, 2019 श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। चंद्र मीन राशि में रहेंगे व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का योग रहेगा। सावन के पहले मंगलवार को देवी मंगलागौरी के पूजन का विधान है।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज मंगलवार तारीख 23 जुलाई, 2019 श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। चंद्र मीन राशि में रहेंगे व उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का योग रहेगा। सावन के पहले मंगलवार को देवी मंगलागौरी के पूजन का विधान है। मंगल स्वरूप में गौरी भक्तों का शुभ ही करती है। आज के विशेष उपायों से अमंगल का नाश होगा, अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी, दांपत्य सुख में वृद्धि होगी, सौन्दर्य में निखार आएगा। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
भाग्यांक- 6
शुभ दिशा- आग्नेय
शुभ रंग- गुलाबी
राहुकाल- दोपहर 15:51 से शाम 17:32 तक
सर्वार्थसिद्धि योग- सुबह 05:41 से दोपहर 13:15 तक
रवियोग- दोपहर 13:15 से अगले दिन सुबह 05:42 तक
विशेष- मंगलागौरी पूजन
विशेष उपाय: शिवालय में देवी मंगलागौरी का दशोपचार पूजन करें। 16 मुखी दीपक करें, लाल चंदन की माला से विशेष मंत्र: ह्रीं मंगला गौरी देव्यै: नमः जपें। देवी मंगला गौरी पर कोंहड़ा (पम्पकिन) चढ़ाएं।
आज का ख़ास उपाय: देवी मंगलागौरी पर चढ़ा लाल चंदन नित्य चेहरे पर लगाएं, सौंदर्य में निखार आएगा।
बर्थ डे का खास उपाय: मंगलागौरी पर चढ़ा चमेली का इत्र नित्य बेडरूम में छिड़कें, दांपत्य सुख में बढ़ोतरी होगी।
मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: देवी मंगलागौरी पर चढ़ा सिंदूर नित्य प्रयोग करें, अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी।