आपका राशिफल- 2 अप्रैल, 2020

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Apr, 2020 09:00 AM

horoscope news in hindi

आज 2 अप्रैल, गुरुवार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। दोपहर 2:43 तक ये तिथि रहेगी फिर दशमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। दोपहर 3:21 तक अतिगण्ड योग रहने वाला है। इस दौरान कोई भी शुभ या नया कार्य

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज 2 अप्रैल, गुरुवार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। दोपहर 2:43 तक ये तिथि रहेगी फिर दशमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। दोपहर 3:21 तक अतिगण्ड योग रहने वाला है। इस दौरान कोई भी शुभ या नया कार्य आरंभ नहीं करना चाहिए। सायं 7:28 पर बिगड़े काम बनाने वाला रवि योग शुरु होगा। इस शुभ समय में कोई भी काम किया जा सकता है और वो अवश्य सफल होता है। इसके अतिरिक्त 7:28 तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। ये नक्षत्र धन और सौभाग्य का सूचक है। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

PunjabKesari Horoscope news in hindi

चैत्र नवरात्र का आज नौवां और आखिरी दिन है। आज नवदुर्गा के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। शास्त्रानुसार भगवान शंकर ने इन्हीं की कृपा से सिद्धियों को प्राप्त किया था और मां सिद्धिदात्री की कृपा से भगवान शिव को अर्धनारीश्वर रूप प्राप्त हुआ था। यह देवी इन सभी सिद्धियों की स्वामिनी हैं। इनकी पूजा से भक्तों को ये सिद्धियां प्राप्त होती हैं। देवी सिद्धिदात्री की भक्ति से मनुष्य को अर्थ, कर्म, काम, मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।

PunjabKesari Horoscope news in hindi

इसके साथ-साथ आज भगवान श्रीराम का जन्मदिन रामनवमी के रुप में मनाया जाएगा। रामनवमी सनातन धर्म का अत्यधिक पवित्र दिन माना जाता है। शास्त्रानुसार इस दिन दान पुण्य व विशेष पूजन करने से अनेक ग्रह बाधा और ग्रहों के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है। रामदरबार के चित्र पर विधिवत षोडशोपचार पूजन करें।

 

       

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!