Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Apr, 2020 08:46 AM
आज 13 अप्रैल, सोमवार वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि से सप्ताह का आरंभ हो रहा है। षष्ठी तिथि शाम 4:19 तक रहने वाली है तत्पश्चात सप्तमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। शाम 7:08 तक परिघ योग रहने वाला है
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज 13 अप्रैल, सोमवार वैशाख कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि से सप्ताह का आरंभ हो रहा है। षष्ठी तिथि शाम 4:19 तक रहने वाली है तत्पश्चात सप्तमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। शाम 7:08 तक परिघ योग रहने वाला है। इस दौरान आप अपने दुश्मनों को मात देने के लिए किसी भी तरह की तैयारी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी और शत्रु भविष्य में कभी भी आपके सामने सिर उठाने की हिम्मत नहीं करेगा। शाम 7:02 तक मूल नक्षत्र रहेगा। इस नक्षत्र में जिन लोगों का जन्म हुआ है, उन्हें आज साल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से उनकी लाइफ में चल रही सभी तरह की समस्याओं का अंत होगा। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज मेष संक्रांति व बैसाखी पर्व मनाया जाएगा। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के दिन को मेष संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। सौर्य कैलेंडर को मानने वालों के अनुसार इसी दिन से नव वर्ष का आरंभ होता हैं। वैशाख माह में सूर्य मेष राशि में प्रवेश करते है इसलिए वैशाख माह की संक्रांति को मेष संक्रांति कहते है।
शुभ-लाभ के लिए इन बातों का रखें ध्यान
शुभ रंग: काला।
शुभ दिशा: पश्चिम।
शुभ मंत्र: ह्रीं मार्ताण्डाय नमः॥
आज जिनका बर्थ डे है वो ये उपाय करें: सूर्य देव पर चढ़े खजूर गरीब छात्रों में बांटें।
आज जिनकी एनिवर्सरी है वो ये उपाय करें: आलता से तिजोरी पर "ह्रीं" लिखें।
12 राशियों के जातक ये महा उपाय करें: सूर्यदेव पर चढ़ा लाल रंग का पेन प्रयोग में लें।