आप का राशिफल- 17 अप्रैल, 2019

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Apr, 2019 08:58 AM

आज बुधवार 17 अप्रैल, 2019 चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। चंद्र सिंह राशि में रहेंगे व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का योग रहेगा और  ध्रुव योग भी बनेगा। दोनों योगों का संबंध धरती के साक्षात देव भगवान सूर्यनारायण से है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज बुधवार 17 अप्रैल, 2019 चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। चंद्र सिंह राशि में रहेंगे व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का योग रहेगा और  ध्रुव योग भी बनेगा। दोनों योगों का संबंध धरती के साक्षात देव भगवान सूर्यनारायण से है। इन दोनों के स्वामी सूर्य देव हैं। अतः 12 राशियों के जातकों को सूर्यदेव को प्रणाम करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। इसके अतिरिक्त जिन जातको की कुंडली में सूर्य अशुभ प्रभाव दे रहे हैं या आजीविका, ह्रदय रोग, आंखों से संबंधित समस्याएं आ रही हैं तो सूर्य के नामों की स्तुति करें। सूर्य के ये 21 नाम चमत्कारी प्रभाव देते हैं- विकर्तन, विवस्वान, भास्कर, रविलोक, प्रकाशक, श्रीमान,लोकचक्षु, गृहेश्वर, लोकसाक्षी, त्रिलोकेश,कर्ता, हर्ता, तमिस्त्रहा, तपन, तापन, शुचि, सप्ताश्ववाहन, गभस्तिहस्त, ब्रह्मा, सर्वदेवनमस्कृत। चैत्र बुधवारीय प्रदोष व्रत होने से भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष अराधना होगी। इसके साथ-साथ आज श्री अनंग त्रयोदशी व्रत भी है, ये उपवास प्रेम का प्रतीक है इसलिए इस रोज़ प्रेम के देवता कामदेव और उनकी पत्नी रति की पूजा का विधान है। 

भाग्यांक- 6

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ दिशा- दक्षिण-पूर्व  

राहुकाल- 12:21 पी.एम से 01:57 पी.एम तक

सर्वार्थसिद्धि व रवि योग- 11:36 पी.एम to 05:57 ए.एम. तक

बर्थ डे का खास उपाय: शिवलिंग पर चढ़ा सूखा धनिया कर्पूर से जलाएं, पराक्रम में वृद्धि होगी।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: गौरीशंकर रुद्राक्ष धारण करें शिवलिंग पर चढ़ी इलायची किचन में रखें, सर्व कामनाएं सिद्ध होंगी।

आज का ख़ास उपाय: शिवलिंग पर मिश्री के जल से अभिषेक करें, अड़चने दूर होंगी।

 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!