Edited By Jyoti,Updated: 19 May, 2019 09:47 AM
आज रविवार तारीख़ 19.05.19, जेष्ठ कृष्ण प्रतिपदा चंद्र वृश्चिक राशि व अनुराधा नक्षत्र का योग बन रहा है। इसके साथ ही आज नारायण के प्रिय और दुनिया के सबसे पहले पत्रकार देवर्षि नारद जी की जयंती भी मनाई जाएगी।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज रविवार तारीख़ 19.05.19, जेष्ठ कृष्ण प्रतिपदा चंद्र वृश्चिक राशि व अनुराधा नक्षत्र का योग बन रहा है। इसके साथ ही आज नारायण के प्रिय और दुनिया के सबसे पहले पत्रकार देवर्षि नारद जी की जयंती भी मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज के दिन अनुराधा नक्षत्र और नारद जयंती के साथ पड़ने के कारण दुलर्भ संयोग बन रहा है। जिस दौरान ज्योतिष उपाय व टोटोके आदि करने से विभिन्न तरह के लाभ प्राप्त होंगे। इसके अलावा बता दें कि आज से हिंदू वर्ष का ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष आरंभ हो गया है, इसलिए कहा जा रहा है मनुष्य पर भगवान श्री कृष्ण की भी पूरी कृपा बरसेगी। तो आज के दिन के खास उपाय जानने के लिए आगे दिेए गए उपायों को पढ़े। साथ ही आचार्य कमल नंदलाल जी से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां किल्क करें और राशिफल के साथ जानिए शुभ रंग, शुभ अंक, शुभ दिशा और आज का विशेष उपाय।
भाग्यांक- 9
शुभरंग- नारंगी
शुभदिशा- दक्षिण
राहुकाल- 17:22 से 19:03
विजय मुहूर्त- 14:33 से 15:27, परिघ योग 13:08 तक।
स्पेशल- इष्टि नारद जयंती
विशेष- जेष्ठ कृष्ण प्रतिपदा पर नारद जयंती है। ब्रह्मा की गोद से जन्मे देवर्षि नारद को कृष्ण में अपनी विभूति कहा है। इनके उपायों से वाक सिद्धि मिलती है, क्लेश समाप्त होते हैं, परीक्षा में सक्सेस मिलती है और मंदबुद्धियों को बुद्धि की प्राप्ति होती है।
वाक सिद्धि का विशेष उपाय- देवर्षि नारद का विधिवत पूजन करें। लाल चंदन की माला से गुडलक मंत्र: ॐ नमो नारदाय नमः जपें। नारद पर 2 मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाकर 1 लड्डू ब्राह्मण को दान करें। विशेष टाइम 15:50 से 17:20 तक।
बर्थडे का खास उपाय- नारद पर चढ़ा लाल-सुनहरी पेन जेब में रखें। - परीक्षा में सफलता मिलेगी।
मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय- नारद पर चढ़े 2 मौली मेन गेट पर बांधें, पारिवारिक क्लेश से मुक्ति मिलेगी।
आज का ख़ास उपाय- नारद पर चढ़ी केसर से नित्य तिलक करें, बुद्धिबल में विकास होगा।