राशिफल: राहु-चंद्र से मिल गए बुध, किस राशि में करवाएंगे युद्ध

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jul, 2017 02:09 PM

horoscope rahu moon allies with mercury which zodiac will have disputes

​​​​​​​दैनिक शुभाशुभ: 26.07.17 बुधवार चंद्र सिंह राशि व उ.फा नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ: 26.07.17 बुधवार चंद्र सिंह राशि व उ.फा नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभरंग धूम्र, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति विवादों के निपटारे के लिए दुर्गा मंदिर में पताका चढ़ाएं।

 

मेष: मानसिक थकान का अनुभव होगा। परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा। संतान के विषय में चिंता रहेगी। पेट दर्द से परेशान होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।


वृष: कार्यों में सफल होंगे। स्टूडैंट्स की नए सब्जेक्ट्स में रुचि रहेगी। सरकारी कार्यों में आर्थिक सफलता मिलेगी। परिजनों हेतु निवेश करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


मिथुन: ऑफिशियल कार्य का उचित फल मिलेगा। भाई-बहन से मनमुटाव दूर होगा। वैचारिक परिवर्तन होगा। आर्थिक सावधानी बरतें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


कर्क: मन में नकारात्मक विचार रहेंगे। कुटुंबीजनों संग भ्रांति होगी। विद्यार्थियों को असफलता मिलेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


सिंह: कार्यों हेतु त्वरित निर्णय लेंगे। बुजुर्गों से लाभ होगा। सामाजिक मान बढ़ेगा। वाणी में उग्रता रहेगी। क्रोध से स्वास्थ्य बिगड़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


कन्या: अहंकार के मुद्दे पर झड़प होगी। मानसिक तनाव रहेगा। स्वभाव में आवेश रहेगा। आकस्मिक खर्च होगा। विवादों के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


तुला: आय वृद्धि होगी। मित्रों से मुलाकात व उन पर खर्च होगा। पर्यटन स्थल की सैर होगी। विवाहोत्सुकों को पार्टनर मिलने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


वृश्चिक: कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।


धनु: नकारात्मकता व आलस्य का अनुभव होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। व्यावसायिक बाधाएं आएंगी। प्रतिस्पर्धियों संग विवाद के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


मकर: सामाजिक कारणों से यात्रा होगी। खान-पान में गड़बड़ी से स्वास्थ्य पर खर्च होगा। नेगेटिव विचार आएंगे। पार्टनर्स से मतभेद होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


कुंभ: मनोबल से सर्व कार्य पूरे होंगे। प्रवास के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भागीदारी मे लाभ होगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


मीन: मनोबल में दृढ़ता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वजनों से शुभ संदेश मिलेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय: सायं 07:30 से रात 09:00 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!