राशिफल: सूर्य कर रहे हैं विशाखा नक्षत्र को पार, खास बनेगा रविवार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 07:58 AM

आज का शुभाशुभ: रविवार दी॰ 19.11.17, चंद्र वृश्चिक राशि व अनुराधा नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिणपश्चिम, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक। आज का विशेष उपाय: भोग विलासिता में वृद्धि हेतु सूर्य को तिल मिले जल से अर्ध्य दें। आज का...

आज का शुभाशुभ: रविवार दी॰ 19.11.17, चंद्र वृश्चिक राशि व अनुराधा नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिणपश्चिम, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।

 

आज का विशेष उपाय: भोग विलासिता में वृद्धि हेतु सूर्य को तिल मिले जल से अर्ध्य दें।


आज का महामंत्र: ॥ ह्रौं सूर्याय असमानबलाय नमः ॥ इस सूर्य मंत्र से शारीरिक बल में वृद्धि होती है।


मेष: पराक्रम व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबित कार्यों में गति आएगी। धन की तंगी दूर होगी। परिजन भी सहयोग व समर्थन देंगे।


वृष: इच्छित प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रबल भाग्य से बिगड़े हुए काम बनेंगे। जायदाद के मामले सुलझेंगे। कारोबार में नए स्रोत जुड़ेंगे। 


मिथुन: बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। प्रोपर्टी में निवेश से नहीं होगा फायदा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। एक्सपर्ट की सलाह लेंगे।


कर्क: दोस्तों के व्यहवार से हैरानी होगी। जटिल कार्य में दोस्त की मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा। तनाव में राहत मिलेगी। 


सिंह: भाग्य से ज़्यादा उम्मीद न लगाएं हताश होंगे। प्रेम संबंधों में तनाव व गलतफहमी भी पैदा होगी। व्यय अत्यधिक हो सकता है। 


कन्या: जरूरी काम पूरे होंगे। परिजनों संग टाइम पास का मौका मिलेगा। रूटीन काम समय पर पूरे होंगे। परिवार संग डिनर पर जाएंगे। 


तुला: कम दामों के लालच में घटिया चीज खरीदने से बचें। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है। दूसरों को बिन मांगी सलाह देने से बचें। 


वृश्चिक: फाइनैंस पपेर्स संभालकर रखें। सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा। प्रेमी को पूरा समय देंगे। परिजनों से काम की राय मिलेगी।


धनु: कम समय में सारा काम निपटाएंगे। आर्थिक बोझ पड़ेगा। मित्रों की राय को अनसुना न करें। प्रतिकूल समाचार से मन अशांत रहेगा।


मकर: सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। समारोह में भाग लेंगे। गलत व्यक्ति से दूर रहने का प्रयास करें। साख पर आंच आ सकती है।


कुंभ: ताजगी रहेगी। सहयोगी काम-काज निपटाने में मदद करेंगे। रोमांस में कोई आपसे आकर्षित होगा। शादीशुदा जीवन रोमांचित रहेगा।


मीन: प्रतिष्ठा मिलेगी। तन्मय होकर कुछ नया करेंगे। छुट्टी के दिन बाहर घूमना- फिरना पसंद आएगा। मनोरंजन हेतु मूवी देखने जाएंगे। 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!