राशिफल: सूर्य सिंह को कहेंगे गुड बाय, जानें क्या आपकी राशि संडे को करेगी एन्जॉय

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Sep, 2017 10:42 AM

horoscope which zodiac will enjoy today as sun will be rehousing

दैनिक शुभाशुभ: रविवार दी॰ 10.09.17, चंद्र मेष राशि व अश्विनी नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ: रविवार दी॰ 10.09.17, चंद्र मेष राशि व अश्विनी नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति दैनिक शुभता हेतु दूध में केसर मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

 

मेष: खरीद फरोत में विशेष लाभ होगा। सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने का प्रयास करेंगे। बिमारियों से ग्रसित होंगे। डॉक्टर से परामर्श लेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

वृष: शुभचिंतकों से सलाह प्राप्त होगी। सामाजिक रूप से सराहना होगी। पेट व आंतों में पीड़ा होगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

मिथुन: धार्मिक विश्वास में कमी आएगी। मानसिक असंतोष रहेगा। मूड चिंताग्रस्त रह सकता है। मन में डर की भावना पैदा होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

कर्क: संडे को मधुर संगीत सुनने को मिलेगा। लव प्रपोजल मिलने के योग हैं। रोमांस में सफलता मिलेगी। बंधुओं से संबंध सुधरेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

सिंह: डैंटल समस्या फेस करनी पड़ेगी। पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। दैनिक लाभ में कमी आएगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सायं 06:00 से सायं 07:30 तक। 

 

कन्या: इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। कला व संस्कृति के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। हैल्थ में सुधार आएगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

तुला: लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। उदास महसूस करेंगे। दैवीय कृपा से बचाव होगा। लाभ प्राप्ति की संभावना बनेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

वृश्चिक: विशेष लाभ प्राप्ति के योग हैं। मित्रों से उपहार मिलेगा। शाम को स्वास्थ्य परेशान करेगा। जीवन उदासीनता से भरेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

धनु: जीवन की अनुकूल व प्रतिकूल घटनाओं का आत्मनिरीक्षण करेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लेंगे। पिता से बेहतर संबंध बनेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

मकर: वित्तीय सौदों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। यात्रा के योग हैं। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। सामाजिक प्रसिद्धि हासिल करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

कुंभ: दोस्तों से उलझेंगे। लेन-देन में समस्या आएगी। यात्रा कष्टकारी रहेगी। अज्ञात स्थान पर भटक सकते हैं। अजनबियों से दूर रहें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

मीन: फ्यूचर हेतु प्लानिंग बनाएंगे। आर्थिक नीति इम्प्लीमेंट करेंगे। कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: सायं 07:30 से रात 09:00 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!