राशिफल: गुरु स्वाति नक्षत्र पर सवार, कौन कमाएगा धन बेशुमार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Nov, 2017 07:51 AM

आज का शुभाशुभ: गुरुवार दी॰ 23.11.17, चंद्र धनु राशि व पूर्वाषाड़ा नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक। आज का विशेष उपाय: आर्थिक विकास हेतु काली गाय को गुड़-चना खिलाएं। आज का महामंत्र: ॥ ग्रीं गुरवे...

आज का शुभाशुभ: गुरुवार दी॰ 23.11.17, चंद्र धनु राशि व पूर्वाषाड़ा नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।


आज का विशेष उपाय: आर्थिक विकास हेतु काली गाय को गुड़-चना खिलाएं।


आज का महामंत्र: ॥ ग्रीं गुरवे धनाध्यक्षाय नमः॥ इस गुरू मंत्र से धन की सुरक्षा होती है।


मेष: महत्वपूर्ण समय का लाभ उठाएं। जरूरी काम दोपहर तक निपटा लें। प्रयासों में अड़चन आएगी। विरोधी वर्ग परेशानियां खड़ी करेगा।


वृष: दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। दौड़-भाग व परिश्रम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। भौतिक सुख-साधनों में निश्चित वृद्धि होगी।


मिथुन: घरेलू क्लेश परेशान करेंगे। ग्रह स्थिति खर्चीली साबित होगी। कारोबार में विश्वासपात्र से धोखा मिलेगा। सावधान होकर काम करें।


कर्क: सुख-सुविधा के साधन प्राप्त होंगे। अकस्मात लाभदायक कार्य पूरे होंगे। दुर्भाग्य से निश्चित मुक्ति मिलेगी। साख मजबूत होगी।


सिंह: शारीरिक कष्ट के कारण हुए खर्च से दुखी रहेंगे। करियर में नई रणनीति अपनानी पड़ेगी। नियोजित योजनाओं पर अमल करेंगे।


कन्या: स्थायी व्यवसाय से लाभ होगा। बुजुर्गों की सेवा में रूचि बढ़ेगी। प्रयास और दौड़ भाग निरर्थक रहेंगे। धनहानि के संकेत हैं।


तुला: व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। प्रभावशाली व्यक्ति मददगार साबित होगा। पेचीदा काम सफल रहेंगे। लक हर काम में साथ देगा।


वृश्चिक: नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। सुझ-बुझ से किए कार्य सफल रहेंगे। शुभ कार्य की योजना बनेगी। अधिकारी सहयोग करेंगे। 


धनु: साजिशों से सतर्क रहें। लाभार्जन से रुकावट दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवन में उत्साह बना रहेगा।


मकर: घर के रख-रखाव का कार्य होने के संकेत हैं। काम लटकने से परेशान रहेंगे। व्यक्ति विशेष के सहयोग के बावजूद काम नहीं बनेगा। 


कुंभ: करियर में प्रगति से धन लाभ होगा। अधिकारी कामकाज की सराहना करेंगे। चंचल मन को कंट्रोल करें। अनावश्यक विवादों से बचें।


मीन: लंबित कार्यों कि पूर्णता से खुशी बढ़ेगी। धन कोष की वृद्धि के साथ ही लाइफस्टाइल पर खर्चा बढ़ेगा। प्रोफेशनल सक्सैस मिलेगी।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!