SUNDAY के दिन हुआ है आपका जन्म तो...

Edited By Jyoti,Updated: 22 May, 2019 02:59 PM

how are people born on sunday know according to astrology

बर्थडे, ये दिन हर शख्स के लिए खास होता है। इस दिन के आने का सभी को इंतज़ार होता है। तो वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी जन्म दिवस को लेकर काफ़ी मान्यताएं हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
बर्थडे, ये दिन हर शख्स के लिए खास होता है। इस दिन के आने का सभी को इंतज़ार होता है। तो वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी जन्म दिवस को लेकर काफ़ी मान्यताएं हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्योतिष शास्त्र में बर्थडे से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जिनके बार में शायद आपको नहीं पता होगा। जी हां, ज्योतिष में सप्ताह के हर दिन का किसी न किसी ग्रह से गहरा संबंध होता है। ज्योतिष विद्वानों का मानना है कि अगर व्यक्ति का जन्म जिस दिन होता है उस दिन के कारक ग्रह संबंधित व्यक्ति के स्वास्थ्य, नजरिए,स्वभाव और अन्य बहुत सारे पहलुओं पर अपना असर डालता है। इन्हीं ग्रहों का यह प्रभाव जातक को जीवन भर रहता है। तो चलिए आपको बताते हैं रविवार के दिन जन्मे लोग कैसे होते हैं। साथ ही उनके जीवन में किन-किन ग्रहों का प्रभाव जीवन भर रहता है।

इतना तो सभी जानते ही हैं रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। इसलिए कहा जाता है कि रविवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियों पर सूर्य ग्रह का खासा असर रहता है। इनके चहरे पर अलग ही तरह का तेज़ होता है। वहीं रविवार को जन्म लेने वाले जातक सुंदरता में भी नंबर.1 होते हैं और इनका रंग गेंहुआ होता है। इनमें खास आकर्षण होता है जिसके चलते ये दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करन में सक्षम होते हैं।

इन्हें शाही अंदाज में जीवन जीना पसंद होता है। ये किसी के काम में न तो ये हस्तक्षेप करते हैं और न ही अपने जीवन में किसी को दखलअंदाजी करने देते हैं। अगर कोई इनके जीवन में हस्तक्षेप करने की कोशिश करता है तो ये इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है।

स्वभाव से ये जातत शेर की तरह होते है इसलिए ये किसी के नेतृत्व में काम करना पसंद नहीं होता। इनकी इच्छा और संकल्प शक्ति अधिक होती है। इन सबके अतिरिक्त सूर्य के प्रभाव के कारण ये लोग काफ़ी मेहनती, महत्वाकांक्षी और हठी होते हैं।

ये एक अच्छे लीडर होने के साथ-साथ मैनेजमेंट और पॉलिटिक्स के क्षेत्र में भी सफल होते हैं। इस दिन जन्मे यानि रविवार के दिन जन्म लोग मुख्य रूप से वैज्ञानिक, डॉक्टर, एनर्जी से जुड़े क्षेत्र में सफल होते हैं। इसके अलावा रविवार को जन्मे जातक किसी भी क्षेत्र में अपनी कड़ी मेहनत से बुलंदियों को छू लेते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!